क्रिकेट में आमतौर पर बहुत से रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर उमर अकमल के नाम कुछ ऐसा ही शर्मनाक रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड को कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहेगा। अगर हम बात करें तो कोई भी खिलाड़ी एक दिन में अधिक से अधिक दो बार आउट हो सकता है, पर अकमल के नाम एक दिन में 3 बार आउट होना पड़ा है। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।
शारजाह के मैदान में दो बार आउट अकमल
30 नवंबर 2015 को शारजाह में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 154 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत काफ़ी खराब रही। इसके बाद शोएब मलिक ने 75 रन की पारी खेली थी और शाहिद अफ़रीदी ने 29 रन जोड़े। इस पारी में अकमल ने 9 गेंदों में मात्र 4 रन बनाए और मोईन अली की गेंद पर कैच आउट हो गए। किसी तरह से पाकिस्तान की टीम इस मैच में 154 के स्कोर पर पहुँच गई और यह मैच टाई हो गया।
मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में फिर उमर अकमल मैदान पर आए। इस बार भी उन्हें 1 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौटना पड़ा। क्रिस जॉर्डन ने उन्हें बोल्ड कर दिया था। इस दौरान उनकी टीम ने सुपर ओवर में 3 रन का स्कोर बनाया था, इंग्लैंड ने आसानी से 4 रन बना लिए और इस मैच में जीत हासिल की।
बीपीएल में तीसरी बार आउट हुए उमर अकमल
शारजाह में दो बार आउट होने के बाद अगले ही दिन अकमल बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चिटगाँव वाइकिंग्स की तरफ़ से खेल रहे थे। रंगपुर राइडर्स के खिलाफ़ शाकिब अल हसन की एक अच्छी गेंद पर कैच आउट हो गए। इस बार भी उनका स्कोर 8 गेंदों पर 1 रन का था।
उमर अकमल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
टेस्ट क्रिकेट में अकमल ने कुल 16 मैचों में 35.82 की औसत से 1003 रन बनाए, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक मौजूद हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन है। पाकिस्तान टीम की तरफ़ से वनडे फॉर्मेट में 121 मैच खेले और 3194 रन बनाए, जिनमें उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक बनाए। ODI में इनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 102 रन है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इन्होंने अपनी टीम के लिए 84 मैचों में 26.00 की औसत से 1690 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उन्होंने 8 अर्धशतक बनाए और इस दौरान इनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन का है।

