वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए लोगों में अब उत्सुकता आनी शुरू हो गई है। हो भी क्यों न, इस बार बड़े लंबे समय के बाद टूर्नामेंट का आयोजन सबकॉन्टिनेंट में जो होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में इस बार मल्टीनेशनल इवेंट का आयोजन किया जाना है।
अब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में सिर्फ एक हफ्ते से कम का समय बचा है और अब इसको लेकर माहौल बनने लगा है। सभी टीमें वर्ल्ड कप के लिए लगातार तैयारी कर रही हैं और साउथ अफ्रीका की टीम भी इसी में जुटी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि उनको कब अपने अभियान की शुरुआत करनी है।
इंग्लैंड के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत

साउथ अफ्रीका की टीम को वर्ल्ड कप 2025 में अपना पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 3 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। उसके बाद उन्हें अगले मुकाबले में न्यूज़ीलैंड का सामना करना है जो कि 6 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला जाएगा।
Also Read: AUS vs ENG: एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उसके बाद उनकी मुलाकात मेज़बान टीम इंडिया से होनी है। यह मुकाबला 9 अक्टूबर को वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका का अगला मुकाबला बांग्लादेश के साथ है, जो कि 13 अक्टूबर को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा अंतिम मुकाबला
साउथ अफ्रीका की टीम इसके बाद श्रीलंका रवाना होगी, जहाँ उनका सामना सह-मेज़बान श्रीलंका से 17 अक्टूबर को होना है। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यहीं नहीं, उनका अगला मुकाबला भी इसी ग्राउंड पर होना है, जिसमें उनकी भिड़ंत पाकिस्तान से 21 अक्टूबर को होगी।
इसके बाद उनका कारवां फिर से भारत के लिए रवाना होगा। अफ्रीकी टीम को अपना आखिरी मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब हैं साउथ अफ्रीका के मुकाबले?
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – गुवाहाटी
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापत्तनम
13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विशाखापत्तनम
17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो
21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर
वीमेंस वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
लॉरा वोलफार्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिज़ैन कैप, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगसे

