वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज शमार जोसफ भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर बारबाडोस के युवा खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ होना था।
इस तेज गेंदबाज का चोटिल होना उनके लिए काफ़ी बड़ा झटका है। तो चलिए जानते हैं कि शमार जोसफ की जगह किसे जगह मिली है और वो कब तक दोबारा फ़ील्ड में वापसी कर सकते हैं।
चोट के चलते शमार जोसफ हुए इंडिया टेस्ट सीरीज़ से बाहर

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसफ चोट के चलते भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। उनके इस चोट की जानकारी वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया में पोस्ट के माध्यम से दी है। उनकी जगह पर बारबाडोस के युवा ऑलराउंड खिलाड़ी जोहान लेन को जगह दी गई है। 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया था।
जोहान लेन को दिया गया मौका
जोहान लेन ने घरेलू क्रिकेट में अपनी ऑलराउंड स्किल्स से सभी को काफ़ी प्रभावित किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास में अब तक 19 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.03 की औसत से 495 रन बनाए और उस दौरान उसमें 2 अर्धशतक भी शामिल थे और उनका हाईएस्ट स्कोर 63 रन है। वहीं अगर उनकी गेंदबाजी की बात की जाए, तो 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने 22.28 की एवरेज से 66 विकेट लिए हैं, जिसमें 4 बार पंजा खोलने में सफल हुए हैं। यहीं नहीं, उनका बेस्ट प्रदर्शन 30 रन देकर 6 विकेट लेना है।
घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन को देखते हुए मिला लेन को मौका
उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें वेस्टइंडीज़ ए की टीम में जगह दी गई थी। जहाँ उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। शमार जोसफ का चोटिल होना विंडीज़ टीम के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि, इस गेंदबाज ने जब से डेब्यू किया है, तब से ही वह उनके प्रमुख खिलाड़ियों में से बन गए हैं।
वेस्टइंडीज़ की टीम ने पिछले कुछ समय में जो मैच जीते हैं, उनमें शमार जोसफ का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूटे पैर से गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिताना इस गेंदबाज के करियर के हाइलाइटिंग पॉइंट्स में से है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भी उनकी प्रदर्शन शानदार थी।
कब हैं टेस्ट सीरीज के मुकाबले?
| Date | Details | Venue | Time |
| 02- 06 October | 1st Test | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | 09:30 AM |
| 10- 14 October | 2nd Test | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | 09:30 AM |
इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की अपडेटेड टीम:
रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज़े, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, जोहान लेने, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स.

