Full Schedule of ICC Womens World Cup 2025 Matches at DY Patil Cricket Stadium: डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी को ही डीवाई पाटिल स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इस ग्राउंड पर आईपीएल फ़ाइनल और फीफा अंडर-17 विश्व कप जैसे अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टूर्नामेंट भी खेला जा चुका है। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि नवी मुंबई में स्तिथ डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2025 महिला वर्ल्ड कप में एक वेन्यू है।
डीवाई पाटिल स्टेडियम स्टेडियम का इतिहास
2008 में इस स्टेडियम का उद्घाटन हुआ था। इस स्टेडियम एक साथ 45,300 दर्शक बैठ सकते है। इस मैदान पर 2025 वीमेंस वर्ल्ड के 4 मुकाबले खेले जाने हैं, यहाँ पर वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच और मैदान की जानकारी
डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। लाल मिट्टी के इस मैदान पर गेंद आसानी से बैट पर आती है। यह पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती और छोटे-छोटे होने के कारण हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि, सतह पर घास होने के कारण शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है, खासकर अगर मौसम में नमी हो। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ जाता है। वही दूसरी पारी में इस ग्राउंड पर बल्लेबाजी करना बहुत कठिन होता है।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैचों के आंकड़े
इस ग्राउंड पर टी20 फॉर्मेट की बात करे तो इस ग्राउंड पर कुल 8 मैच खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच में जीत हांसिल की। डीवाई पाटिल स्टेडियम का पहली पारी में औसत स्कोर 168 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 156 रन का है। यहाँ पर उच्चतम रन स्कोर 217 और न्यूनतम रन 141 है। डीवाई पाटिल स्टेडियम पर हाईएस्ट रन चेज स्कोर 173 है।
इस ग्राउंड पर अबतक एक भी वनडे मैच नहीं खेला गया है।
महिला वर्ल्ड 2025 में DY Patil Cricket Stadium में खेले जाने वाले मैच
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। इस मैदान पर श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, भारत बनाम न्यूजीलैंड, भारत बनाम बांग्लादेश और सेमीफाइनल 2 के मैच खेले जायेंगे।। यहाँ पर वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इन मैचों में भारतीय टीम घरेलू फैंस के सामने बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।
ICC Womens World Cup 2025 में DY Patil Cricket Stadium में खेले जाने वाले मैच
- 20 अक्टूबर, 2025 (सोमवार), दोपहर 3 बजे- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
- 23 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार), दोपहर 3 बजे- भारत बनाम न्यूजीलैंड
- 26 अक्टूबर, 2025 (रविवार), दोपहर 3 बजे- भारत बनाम बांग्लादेश
- 30 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार), दोपहर 3 बजे- सेमीफाइनल 2
महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें
भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। वही मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखा जा सकता है।

