Women’s World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के पहले मैच में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 59 रन से हराकर अपना विजयी आगाज किया है। वहीं यह मैच बारिश की वजह से 47-47 ओवरों का खेला गया था। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 269 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद DLS नियम के चलते श्रीलंका को 271 रन का नया लक्ष्य मिला था। लेकिन इसके जवाब में श्रीलंका की महिला टीम केवल 211 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम को 59 रनों से जीत मिल गई।
भारतीय टीम ने जीता पहला मैच :-
इस मैच में भारतीय महिला टीम ने प्रतीका रावल (37) और हरलीन देओल (48) की शानदार पारियों के चलते कुल 124 के स्कोर पर अपना छठा विकेट खो दिया था। इसके बाद भारत के लिए संकट की घड़ी में दीप्ति शर्मा (53) और अमनजोत कौर (57) ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया।

जबकि श्रीलंका की तरफ से इनोका राणावीरा ने 4 विकेट लिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में चमारी अट्टापट्टू (43) और हर्षिता समरविक्रमा (29) ने अपनी टीम के लिए काफी संघर्ष किया। इसके बाद श्रीलंका का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाई। इसके चलते यह पूरी टीम कुल 211 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
अमनजोत ने लगाया करियर का पहला अर्धशतक :-

भारतीय महिला टीम ने जब 124 रन के स्कोर पर रिचा घोष का विकेट खोया था। तब क्रीज पर खेलने के लिए अमनजोत आई थी। फिर इस बल्लेबाज ने दबाव की घड़ी में प्रभावशाली बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने 56 गेंदों में 57 रन रन की पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का भी आया। इसके चलते हुए अब उनके नाम 11 पारियों में 78.68 की स्ट्राइक रेट के साथ 155 रन हो गए हैं।
दीप्ति शर्मा ने भी लगाया शानदार अर्धशतक :-
भारतीय महिला टीम ने जब 120 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था, तब क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए दीप्ति शर्मा आई। इसके बाद उन्होंने अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाते हुए भलकर बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक पूरा किया।

इस मैच में वह 53 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुई थी। इसके अलावा उन्होंने अमनजोत के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 103 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। इसके चलते हुए अब यह विश्व कप इतिहास में 7वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई है।
दूसरी सर्वाधिक विकेट वाली भारतीय गेंदबाज बनी दीप्ति :-

इस मैच में अपनी बल्लेबाजी में छाप छोड़ने के बाद दीप्ति ने गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पेल में 54 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके चलते हुए अब उनके नाम पर 28.19 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 143 विकेट हो गए हैं। वहीं अब वह वनडे फॉर्मेट में दूसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गई हैं। इस मामले में अब उन्होंने नीतू डेविड (141) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं उनसे आगे अब केवल झूलन गोस्वामी (255) विकेट ही हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

