Test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अभी हाल ही में अपनी धरती पर खेलते हुए अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं। वहीं उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के दौरान किया था। जबकि इस स्टार तेज गेंदबाज ने अपने करियर के ज्यादातर विकेट विदेशों में खेलते हुए लिए हैं। इसके चलते हुए आइए टेस्ट क्रिकेट में 2 या उससे अधिक देशों में 50+ विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. जसप्रीत बुमराह :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अपने देश से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए भी 50 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। इसके चलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 17.15 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 64 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि इंग्लैंड में भी उन्होंने 12 ही टेस्ट मैच खेले हैं। तब इन मैचों में उन्होंने 26.19 की गेंदबाजी औसत के साथ कुल 51 विकेट लिए हैं।
ये गेंदबाज भी 3 देशों में ले चुके हैं 50+ टेस्ट विकेट :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ही 3 देशों में 50+ टेस्ट विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। जबकि विश्व के अन्य गेंदबाजों में ऐसा कारनामा लांस गिब्स, डेरेक अंडरवुड, रिचर्ड हैडली, माइकल होल्डिंग, कर्टले एम्ब्रोस, कर्टनी वॉल्श, वसीम अकरम, शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा, और नाथन लियोन कर चुके हैं।
2. कपिल देव :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी भारत, और ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 50+ टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया था। इसके अलावा कपिल देव ने अपनी धरती पर कुल 65 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 26.49 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 219 विकेट लिए थे।

वहीं उन्होंने अपनी सरजमीं पर 11 पारियों में खेलते हुए 5 विकेट हॉल भी लिए थे। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कुल 11 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 24.58 की गेंदबाजी औसत से 51 विकेट लिए थे। जबकि अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ भी खेलते हुए 44 टेस्ट विकेट लिए थे।
3. इशांत शर्मा :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नाम आता है। उन्होंने भी अपने देश में कुल 42 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 31.64 की गेंदबाजी औसत के साथ 104 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान अपनी धरती पर उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

जबकि इंग्लैंड की धरती पर उन्होंने कुल 15 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 33.35 की गेंदबाजी औसत के साथ 51 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 105 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 32.40 की गेंदबाजी औसत से 311 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

