Asian Championships: अहमदाबाद में हो रही एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष वॉटर पोलो टीम के खिलाड़ियों के स्विमिंग ट्रंक्स पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) दिखने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वहीं उनका यह कदम अब प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है। तभी तो अब इस मुद्दे पर खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ ने अपनी चिंता व्यक्त की है। इसके बाद अब राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से इस बात को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।
इसके अलावा अब सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से प्रतिक्रिया मांगी गई है। उनके इस कदम को अब फ्लैग कोड 2002 और राष्ट्रीय सम्मान का अपमान रोकथाम अधिनियम, 1971 के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है, जो स्पष्ट रूप से कहता है कि राष्ट्रीय ध्वज को कमर से नीचे पहने जाने वाले किसी भी वस्त्र पर नहीं दिखाया जा सकता है।
SFI ने मान ली है अपनी गलती :-
इसके बाद SFI के एक अधिकारी ने इस गलती को मानते हुए कहा है कि, “यह गलती अब सुधार ली जाएगी। इसके बाद अगले मैचों में ऐसा दोबारा नहीं होगा। क्यूंकि अन्य सभी देशों की टीमें अपने राष्ट्रीय ध्वज प्रतियोगिता के गियर पर पहन रही हैं।
The Indian flag was seen on athletes' undergarments during the Asian Aquatics Championships in Ahmedabad. Using a flag is not mandatory according to the International Olympic Committee,
But this is a disrespectful act @iocmedia @IndianOlympians #asianaquaticschampionship pic.twitter.com/nvF1fOTWXa— Shubham Madaan (@shubbi9) October 6, 2025
लेकिन अब हमें भारतीय संवेदनशीलता का पूरा ध्यान रखना है।” इस बीच एक सूत्र के मुताबिक भारतीय टीम के अगले मैच से पहले नई यूनिफॉर्म्स उपलब्ध कराई जाएंगी और सुनिश्चित किया जाएगा कि इस प्रकार की गलती दोबारा न हो।
भारतीय खेल मंत्रालय ने की सख्ती :-
इसके बाद भारतीय खेल मंत्रालय ने SFI को फौरन सुधार करने और रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया है। क्यूंकि भारत के खेल मंत्रालय का मानना है कि यह गलती जानबूझकर नहीं की गई थी।
Controversy! IND water polo team display tricolour on trunks; sparks outrage pic.twitter.com/684sUtV5Yw
— Gags (@CatchOfThe40986) October 8, 2025
लेकिन राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की गंभीरता के कारण इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “पूर्ण रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से भी इनकार नहीं किया जाएगा।”
अंतरराष्ट्रीय नियम और सुझाव :-
विश्व एथलेटिक्स महासंघ के नियम के अनुसार, “राष्ट्रीय ध्वज दिखाना अनिवार्य नहीं है। यह तो केवल खिलाड़ियों और उनके देश की पसंद पर निर्भर करता है। इसके बाद अब विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि खिलाड़ी स्विमिंग कैप पर तिरंगा दिखा सकते थे, बजाय ट्रंक्स के।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

