SA W vs ENG W: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में बीते दिन इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 125 रनों से हराकर साउथ अफ्रीका महिला टीम फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं इतना ही नहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जहग बनाने में भी कामयाब हुई है। इस अहम मैच में साउथ अफ्रीका की टीम के लिए पजल तो कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 143 गेंदों पर 169 रनों की खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी में उनकी स्टार बॉलर मारिजैन कप्प ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है।
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं मारिजैन कप्प :-

दक्षिण अफ्रीका की स्टार गेंदबाज मारिजैन कप्प महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। क्यूंकि उन्होंने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल की हैं।

इसके चलते हुए उन्होंने अब महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ दिया है। क्यूंकि उन्होंने इससे पहले 43 विकेट ले रखे थे। लेकिन अब इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए मारिजैन कप्प के नाम विश्व कप में 44 विकेट हो गए हैं।
पहले ही ओवर में मारिजैन कप्प ने लिए थे 2 विकेट :-

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पारी के पहले ही ओवर में अफ्रीकी गेंदबाज मारिजैन कप्प ने एमी जोन्स और हीथर नाइट दोनों खिलाड़ियों को जीरो रन पर आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था। जबकि इसके बाद उन्होंने सेट खिलाड़ी इंग्लैंड की कप्तान सीवर ब्रंट को आउट कर दिया था। इसके बाद फिर उन्होंने सोफिया डंकली और चार्ची डीन को भी अपना शिकार बनाया था। वहीं इस मैच में उन्होंने 7 ओवर में केवल 20 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज :-
1. मारिजैन कप्प (साउथ अफ्रीका) – 44*, 28 पारी
2. झूलन गोस्वामी (भारत)- 43 विकेट, 34 पारी
3. मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया) – 39 विकेट, 28 पारी
4. लिन फुल्सटन (ऑस्ट्रेलिया) – 39 विकेट, 20 पारी
5. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – 37 विकेट, 16 पारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

