ICC Women’s World Cup 2025 Final INDW vs SAW Toss Report: नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का रोमांचक फाइनल शुरू होने से पहले बारिश ने काफी देर तक खलल डाल दी। इसीलिए, टॉस तय समय से पूरे दो घंटे दो मिनट की देरी के बाद 04:32 बजे कराया जा सका। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम ने टॉस जीता और प्लेइंग XI में बिना बदलाव के साथ उतरी है।
गौरतलब हो कि, तय शेड्यूल के मुताबिक टॉस दोपहर 02:30 बजे होना था, लेकिन लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण इंतजार बढ़ता चला गया। अब मैच की पहली गेंद शाम 05:00 बजे फेंकी जाएगी, जबकि असल में मुकाबला 03:30 बजे शुरू होना था।
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
बारिश के बाद ओवरहेड कंडीशंस को देखते हुए साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनकी रणनीति साफ है: शुरुआती ओवर्स में गेंद स्विंग करा कर भारतीय टॉप ऑर्डर को दबाव में लाना। दूसरी ओर भारत को अब पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल के दबाव और मौसम के असर दोनों से निपटना होगा।
मौसम और वेन्यू अपडेट
नवी मुंबई में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, लेकिन जैसे ही हल्की हवा चली, बादल छंटने लगे। आउटफील्ड में हल्की नमी जरूर है, लेकिन ग्राउंड स्टाफ की शानदार मेहनत ने खेल शुरू होने की उम्मीदें मजबूत कर दीं। शाम के वक्त ओस पड़ने की संभावना है, जो दूसरी पारी में बल्लेबाजी को आसान बना सकती है।
DY Patil Pitch Report: स्पिन और स्विंग दोनों का रोल संभव
मेल जोन्स और दिनेश कार्तिक ने बताया कि पिच कवर में रहने से उस पर हल्की नमी है, जो स्विंग गेंदबाजों के लिए शुरुआती समय में मददगार साबित हो सकती है। सीम बॉलर्स जैसे मरिजान कैप और रेणुका सिंह ठाकुर को पिच से अच्छी सहायता मिलने की उम्मीद है। बाउंड्री साइज की बात करें तो सीधा हिट 66 मीटर, जबकि स्क्वायर बाउंड्री 56 और 57 मीटर की है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में फायदा मिल सकता है।
इस मैदान पर स्पिनर्स को खास सफलता नहीं मिली है, लेकिन भारत की श्री चरनी ने यहां टर्न निकालकर प्रभावित किया है। ऐसे में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में वे कितना प्रभाव छोड़ती हैं।
INDW vs SAW Final: टॉस के बाद हरमनप्रीत कौर का बयान
टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम पहले गेंदबाजी चाहती थी, क्योंकि ओवरहेड कंडीशंस की वजह से शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना थी। उन्होंने बताया कि कि पिच 5-6 ओवर के बाद बैटिंग के लिए बेहतर हो जाएगी और टीम स्कोरबोर्ड पर एक मजबूत स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। हरमन ने यह भी पुष्टि की कि भारत बिना बदलाव के उसी टीम के साथ उतरा है, जिसने सेमीफाइनल खेला था।
टॉस के बाद लौरा वुल्वार्ट का बयान
साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वुल्वार्ट ने कहा कि बारिश और ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला रणनीतिक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुरुआती ओवरों में गेंद थोड़ी फिसलेगी, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती मिल सकती है। वुल्वार्ट ने बताया कि उनकी टीम बिना किसी बदलाव के उसी प्लेइंग XI के साथ इस फाइनल में उतरेगी, जिसने सेमीफाइनल खेला था। उन्होंने कहा कि टीम पूरी तरह तैयार है और इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्साहित है।
INDW vs SAW: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
India Women Playing XI: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरनी, रेणुका सिंह ठाकुर
South Africa Women Playing XI: लौरा वुल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, सुने लूस, मरिजान कैप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अनेरे डर्कसन, क्लोए ट्रायन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका, नोनकुलुलेको म्लाबा
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

