Paris Masters: पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अब इस जीत के चलते हुए ज्वेरेव ने मेदवेदेव के खिलाफ पिछले दो साल से चला आ रहा पांच मैचों की हार का सिलसिला भी तोड़ दिया है। इसके बाद अब ज्वेरेव सेमीफाइनल में दूसरे नंबर के यानिक सिनर से मैच खेलेंगे।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मेदवेदेव को हराया :-
पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं इस क्वार्टर फाइनल मैच में ज्वेरेव ने दो मैच प्वाइंट बचाकर डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-3, 7-6 (5) से हराकर अपने खिताब को बचाने का प्रयास जारी रखा है। इसके अलावा अपनी इस जीत के चलते हुए ज्वेरेव ने मेदवेदेव के खिलाफ पिछले दो साल से चला आ रहा पांच मैचों की हार का सिलसिला भी अब तोड़ दिया है।

इस जीत के बाद अब दुनिया में तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्वेरेव सेमीफाइनल में दूसरे नंबर के यानिक सिनर से अपना मैच खेलेंगे। वहीं पिछले सप्ताहांत वियना फाइनल में इन दोनों का आमना सामना हुआ था। तब वहां पर सिनर ने तीसरे सेट में 7-5 से जीत हासिल की थी। इसके चलते हुए अब इन दोनों का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड 4-4 से बराबर है।
नंबर एक बनने के काफी करीब है सिनर :-
इस मैच के निर्णायक सेट में ज्वेरेव ने 4-5 के स्कोर पर मेदवेदेव के खिलाफ दोनों मैच प्वाइंट बचाए थे। इसके अलावा पेरिस मास्टर्स में 2020 फाइनल में ज्वेरेव को हराने वाले मेदवेदेव ने टाईब्रेकर में 5-5 की बराबरी कर ली थी। इसके बाद फिर ज्वेरेव ने बढ़त बनाते हुए ढाई घंटे में जीत हासिल कर ली। जबकि जैनिक सिनर ने बर सात बेन शेल्टन को 6-3, 6-3 से हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसके चलते हुए वह एक बार फिर से नंबर एक रैंकिंग हासिल करने के काफी करीब पहुंच गए हैं। वहीं इस बार यदि सिनर खिताब जीत लेते हैं, तो यह वर्ष की उनकी पहली मास्टर्स ट्रॉफी होगी और इससे वह फिर से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी भी बन जाएंगे। इसके अलावा इस अमेरिकी खिलाड़ी पर सिनर की यह लगातार सातवीं जीत है।

इसके अलावा एक अन्य क्वार्टर फाइनल में फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले वैलेन्टिन वेचेरोत को 6-2, 6-2 से पराजित कर दिया है। इसके बाद अब सेमीफाइनल में उनका सामना अलेक्जेंडर बुब्लिक से होने वाला है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने मैच में छठी वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर को बिना सर्विस गंवाए 6-7(5) 6-4 7-5 से हराया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

