IPL 2026 Auction: IPL भारत के साथ साथ दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय लीग में से एक है। आईपीएल (Indian Premier League) 2026 की नीलामी दिसम्बर में हो सकती है। इस ऑक्शन में बहुत से खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है, तो कुछ छोटे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। इस बार के ऑक्शन में टूर्नामेंट में 10 टीमें शामिल खुद को और मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों की पर बड़ी बोलियाँ लगा सकती हैं। साथ ही इस ऑक्शन में कुछ अंडररेटड खिलाड़ियों पर सभी टीम्स की नजर होंगी। इस खबर हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. जैकब डफी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी पर आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बड़ी बोली लगती हुई नजर आ सकती है। गौरतलब है कि जैकब खेल के सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 51 मैचों में, उन्होंने 20.62 की औसत और 6.44 की इकॉनमी रेट से 78 विकेट चटका चुके हैं। इस साल, वह जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 18.20 की औसत और 7.48 की स्ट्राइक रेट से 43 विकेट ले चुके हैं।
2. मैथ्यू शाॅर्ट

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू शॉर्ट जिस भी टीम से जुड़ेंगे, उसे मजबूती और संतुलन देंगे। शॉर्ट न सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं, बल्कि स्पिन गेंदबाजी में भी माहिर हैं, जो किसी टीम के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। 29 साल के शॉर्ट ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था, लेकिन तब उन्हें कोई टीम नहीं मिली। हालांकि, मेजर लीग क्रिकेट के पिछले सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अब अगले आईपीएल ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। उन्होंने 19 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 22.31 की औसत और 157.26 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं।
3. पथुम निसंका

श्रीलंका टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज़ पथुम निसंका पर आने वाले आईपीएल ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। हाल ही में हुए एशिया कप 2025 में उन्होंने 6 पारियों में 43.50 की औसत और 160.12 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए। निसंका इस समय दुनिया के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने 74 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 31.58 की औसत और 126.55 की स्ट्राइक रेट से 2211रन बना चुके हैं।

