ODI Cricket: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलते हुए सभी बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना हमेशा से काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। लेकिन इसी बीच कुछ बल्लेबाजों ने यहां पर भी खेलते हुए अपने बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया है। तब इन सभी बल्लेबाजों ने अपनी धैर्य और तकनीक के दम पर बड़ी पारी खेलकर कई रिकॉर्ड बनाए थे। इस दौरान वहां पर चाहे तेज गेंदबाजों की घातक गति हो या पिच की कठिन परिस्थितियां तब इन बल्लेबाजों ने हर चुनौती का निडरता क साथ सामना किया है। आइए ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. रिकी पोंटिग :-
इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिग पहले पायदान पर आते हैं। लेकिन इस समय वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी घरेलु धरती पर पहला मुकाबला साल 1995 में खेला था। जबकि यहां पर वह आखिरी बार साल 2012 में खेलते दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने अपने देश में कुल 154 मैचों की 151 पारियों में खेलते हुए 39.71 की बल्लेबाजी औसत से 5,521 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 32 अर्धशतक भी आए थे। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 134 रन का रहा था।
2. डीन जोन्स :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया के ही एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डीन जोन्स का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज ने अपने देश में पहला मैच साल 1984 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह यहां पर साल 1994 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

तब इस खिलाड़ी ने कुल 107 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 104 पारियों में 47.31 की बल्लेबाजी औसत से 4,069 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से यहां पर 145 रन का सर्वोच्च स्कोर भी आया था। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 31 अर्धशतक भी आए थे।
3. एलन बॉर्डर :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ही पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपने देश की धरती पर पहला मैच साल 1979 में खेला था। जबकि वह यहां पर आखिरी बार साल 1994 में खेलते दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने अपनी धरती पर कुल 177 मैच खेले थे। इस दौरान खेले हुए उन्होंने इनकी 163 पारियों में 28.85 की बल्लेबाजी औसत से 4,068 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से यहां पर 3 शतक और 23 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 127 रन का रहा था।
4. एडम गिलक्रिस्ट :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व दिग्गज विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी धरती पर खेलते हुए पहला मैच साल 1997 में खेला था। जबकि वह यहां पर आखिरी बार साल 2008 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कुल 116 मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 111 पारियों में 36.88 की बल्लेबाजी औसत के साथ 3,984 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 9 शतक और 19 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस बीच उनका वहां पर सर्वोच्च स्कोर 172 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

