PAK vs SA: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है। यह टीम पाकिस्तान में 3 मैचों की ODI सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस दूसरे मैच में अपनी रिटायरमेंट से वापसी करने वाले क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक लगा दिया है। इससे पहले मैच में भी उन्होंने 63 रन की पारी खेली थी।
लेकिन अब इसके बाद इस मैच में क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक लगा दिया है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच फैसलाबाद में खेला गया था। इस मैच में 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज क्विंटन ने 99 गेंदों पर शानदार शतक लगाया है। उनकी इस शतकीय पारी में हमें 7 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले है। वहीं यह उनके वनडे करियर का कुल 22वां शतक भी है।

इसके चलते हुए वह ODI में साउथ अफ्रीका के लिए तीसरे सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। अब उन्होंने अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज हर्शल गिब्स को पछाड़ दिया है। क्यूंकि इस मैच से पहले क्विंटन और गिब्स ODI में 21-21 शतक लगाकर बराबरी पर थे। इसके अलावा वनडे में क्विंटन से ज्यादा शतक अब केवल एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला के नाम पर ही दर्ज हैं।
ODIs में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका बल्लेबाज :-
27 – हाशिम अमला
25 – एबी डिविलियर्स
22 – क्विंटन डी कॉक
21 – हर्शल गिब्स
17 – जैक कैलिस

इसके अलावा अपने इस शानदार शतक के चलते हुए उन्होंने ODI क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में डेविड वॉर्नर की बराबरी भी कर ली है। इसके अलावा अगर वह 2 शतक और लगा देते हैं तो वह ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में उनसे ऊपर केवल श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा का नाम आता है।
ODIs में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज :-
कुमार संगकारा – 23
क्विंटन डी कॉक – 22
शे होप – 18
एडम गिलक्रिस्ट – 16
जोस बटलर – 11
इसके अलावा अब अगर क्विंटन डी कॉक के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 157 मैचों में खेलते हुए 46.58 की बल्लेबाजी औसत से 6941 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 31 अर्धशतक भी आए हैं।

वहीं अब रिटायरमेंट से वापसी के बाद वनडे में यह उनकी दूसरी पारी ही है। इससे पहले उन्होंने साल 2023 के वनडे विश्व कप के बाद 50 ओवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।इसके बाद करीब 2 साल तक वनडे क्रिकेट से दूर रहने के बाद उन्होंने पाकिस्तान दौरे से ठीक पहले संन्यास से वापसी करने का फैसला किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

