IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच रांची में खेला गया है। इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 32 रनों से हरा दिया है। इसके अलावा इसी मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक लगाते हुए कई रिकॉर्ड बनाए और ध्वस्त किए हैं। इसके चलते हुए विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रच दिया है।
कोहली ने 102 गेंदों पर पूरा किया शतक :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला मैच रांची में खेला गया है। इस मैच में खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक अलग ही अंदाज में नजर आए हैं। क्यूंकि उन्होंने क्रीज पर आते ही छक्के-चौकों की बारिश शुरु कर दी थी। इस मैच में खेलते हुए उन्होंने काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
विराट कोहली ने तोडा सचिन और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड :-
इसके चलते हुए अब भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। क्यूंकि इस टीम के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली का यह 6वां वनडे शतक है।

वहीं इसी के साथ अब उन्होंने सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। क्यूंकि इससे पहले सचिन और वॉर्नर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए वनडे में कुल 5-5 शतक लगाए हैं। इसके बाद अब 6 शतक लगाकर विराट कोहली टॉप पर पहुंच गए हैं।
विराट कोहली ने खेली शानदार 135 रनों की पारी :-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए इस मैच में 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने इस टीम के खिलाफ केवल 120 गेंदों पर 135 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं इस मैच में उनके बल्ले से हमें 11 चौका और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में यह उनका 52वां वनडे शतक भी है। जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका कुल 83वां शतक है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

