PUBG Mobile खेलने वाले हर खिलाड़ी ने “पिंग” शब्द जरूर सुना होगा। चाहे आप Classic मैच खेलें या TDM, पिंग गेम की क्वालिटी पर सीधा असर डालता है। अगर पिंग बढ़ जाए तो गेम रुकने लगता है, फायरिंग लेट होती है, दुश्मन देर से दिखता है और पूरा मैच खराब हो सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि पिंग क्या होता है, कैसे काम करता है और इसे कम कैसे किया जा सकता है। PUBG Mobile में पिंग वह समय है जो आपके मोबाइल से गेम सर्वर तक डेटा जाने और वापस आने में लगता है। इसे लेटनसी (Latency) भी कहा जाता है। इसकी वैल्यू मिलीसेकेंड (ms) में मापी जाती है। पिंग जितना कम होगा, आपका गेम उतना ही स्मूथ चलेगा।
- आपका फोन गेम सर्वर को एक सिग्नल भेजता है,
- सर्वर उसे रिसीव करता है और वापस जवाब भेजता है,
- इस पूरे आने-जाने के समय को पिंग कहा जाता है।
PUBG में कौन-सा पिंग अच्छा और कौन-सा खराब माना जाता है?
पिंग जितना कम होता है, आपकी गेमिंग उतनी तेज़ और मज़ेदार होती है।
- 20- 50 ms: बहुत अच्छा, गेम बिना किसी रुकावट के चलता है
- 50- 100 ms: ठीक है, खेलना आसान रहता है
- 100- 150 ms: थोड़ी देरी महसूस होगी
- 150- 250 ms: काफी लैग आएगा, फाइट में दिक्कत
- 250+ ms: गेम खेलना मुश्किल हो जाता है
कम पिंग मतलब आपकी कमांड तुरंत सर्वर तक जा रही है, जिससे शूटिंग और मूवमेंट बहुत तेज़ हो जाती है।
PUBG में पिंग क्यों बढ़ता है?
अक्सर पिंग अचानक बढ़ जाता है, जिसके पीछे कई कारण होते हैं:
1. गलत सर्वर पर खेलना
अगर आप India की बजाय किसी दूसरे देश का सर्वर चुन लेते हैं, तो पिंग अपने आप बढ़ जाता है।
2. कमजोर इंटरनेट
स्लो नेटवर्क, कमजोर सिग्नल या बार-बार बदलती स्पीड पिंग को हाई कर देती है।
3. Background apps चलना
YouTube, Instagram या downloading apps इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पिंग बढ़ जाता है।
4. Wi-Fi की समस्या
कमजोर राउटर सिग्नल, ज्यादा डिवाइस जुड़ना या पुराना राउटर भी पिंग खराब करता है।
5. VPN का इस्तेमाल
VPN से हमेशा पिंग बढ़ता है क्योंकि आपका डेटा पहले VPN सर्वर पर जाता है, उसके बाद गेम सर्वर तक।
PUBG में पिंग कैसे कम करें?
अगर आपका गेम बार-बार लैग कर रहा है, तो ये उपाय काफी असरदार हैं:
1. सही सर्वर चुनें
भारत/एशिया या जो भी सर्वर कम पिंग दिखाए, उसी को सेलेक्ट करें।
2. सभी Background apps बंद करें
गेम से पहले सारे apps बंद कर दें ताकि पूरा इंटरनेट PUBG को मिले।
3. Mobile data को on/off करके Refresh करें
कई बार नेटवर्क रीफ्रेश करने से पिंग तुरंत कम हो जाता है।
4. Strong Wi-Fi या 4G/5G का इस्तेमाल करें
स्टेबल इंटरनेट पिंग को बहुत कम कर देता है।
5. Low graphics सेट करें
हाई ग्राफिक्स से डिवाइस पर लोड बढ़ता है, जिससे गेम धीमा महसूस होता है।
6. VPN बंद रखें
PUBG खेलते समय VPN ऑन न रखें, इससे पिंग हमेशा खराब होता है।
PUBG Mobile में पिंग गेम की परफॉर्मेंस का सबसे अहम हिस्सा है। पिंग कम होगा तो आपकी मूवमेंट, शूटिंग, स्प्रे और रिएक्शन बेहद तेज़ होंगे। लेकिन अगर पिंग ज्यादा हो जाए तो पूरा गेम बिगड़ जाता है। ऊपर दिए गए टिप्स अपनाकर आप आसानी से अपनी पिंग कम कर सकते हैं और बिना किसी लैग के बढ़िया गेमप्ले का मज़ा ले सकते हैं। अच्छा पिंग होने पर आप गेम में जीत हांसिल कर सकते हैं।

