IND VS SA: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 टी 20 मैचों की सीरीज की शुरुआत आगमी 9 सितंबर से होने जा रही है। अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज को 2-1 से जीता था। वहीं अब इसके बाद 9 सितंबर मंगलवार से इन दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है। इसके चलते हुए यह मैच कटक के मैदान पर खेला जाएगा। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए इस टी 20 सीरीज में अपनी ताकत दिखाने को काफी बेताब है। आइए इस मैच के प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण बातों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
भारत में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन रहा है शानदार :-
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों टीमों का टी-20 क्रिकेट में 31 बार आमना सामना हुआ है। इनमें खेलते हुए भारतीय टीम को 18 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम को 12 मैच में जीत मिली है। वहीं इस बीच उनका एक मैच बेनतीजा भी रहा है।

इसके अलावा भारतीय धरती पर ये दोनों टीमें 12 बार आमने-सामने हुईं हैं। तब भारतीय टीम ने केवल 5 मैच में जीत हासिल की है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस दौरान 6 मैच जीते (बेनतीजा- 1) हैं। जबकि दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर पर भारत ने 9-4 से बढ़त बनाई हुई है।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी चोट से ठीक होने के बाद मैदान पर वापसी करने वाले हैं। जबकि इस दौरान हमें शुभमन गिल भी मैदान पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। क्यूंकि वह कोलकाता टेस्ट में खेलते हुए चोटिल हो गए थे। इस बीच अगर भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में 2 स्पिनर मैच में दिखाई दे सकते हैं।
भारत की संभावित एकादश :-
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह।
इस तरह की हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम :-

अभी हाल ही में टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को वनडे सीरीज में काफी अच्छी चुनौती दी थी। लेकिन अब सबसे छोटे फॉर्मेट में एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय टीम को चौंका सकती है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में उनकी बल्कलेबाजी काफी शानदार है। इसके अलावा इस टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी एनरिक नोर्खिया के कंधो पर ही ज्यादा निर्भर करेगी।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश :-
एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्खिया, क्वेना मफाका, और केशव महाराज।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस साल 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलते हुए 47.25 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 196.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 756 रन बनाए हैं। क्यूंकि इस समय उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने भी इस साल खेली 13 पारियों में 183.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 395 रन बनाए हैं। इस बीच अगर गेंदबाजी की बात करें तो अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ 10 टी-20 मैचों में 17.00 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 18 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच यह पहला टी 20 मैच कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से से खेला जाएगा। वहीं भारत में आप इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

