National Shooting: भारत की दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने इस बार खेली जा रही राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस बार इन दोनों ही स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर और सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः सीनियर और जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया है।
मनु भाकर और सिमरनप्रीत ने जीता स्वर्ण पदक :-

भारत की स्टार महिला निशानेबाज और दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर एवं विश्व कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस बार इन दोनों ही स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर और सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः सीनियर और जूनियर वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया है।
मनु ने दिव्या को हराकर जीता सोना :-
इस बार सीनियर महिला वर्ग के फाइनल में मनु भाकर ने 36 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। वहीं इस बार उन्होंने कर्नाटक की दिव्या टी.एस. को चार अंकों से पछाड़ते हुए यह जीत हासिल की है। इसके चलते हुए दिव्या को केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा अंजलि चौधरी ने 28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता है।

वहीं ओलंपियन रिदम सांगवान इस बार चौथे पायदान पर रहीं हैं। इसके अलावा क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर 581 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं थी। जबकि दिव्या टी.एस. ने 587 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। वहीं अंजलि चौधरी ने 582 और रिदम सांगवान ने 579 अंक बनाए थे।
सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने भी जीता गोल्ड :-

इसके अलावा जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत की युवा निशानेबाज सिमरनप्रीत कौर बराड़ ने भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए फाइनल में 39 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता है। उनके अलावा इस बार द्वारम प्रनवी को रजत पदक और हरियाणा की पलक ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा इस बार जूनियर क्वालिफिकेशन में पारिशा गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया था। जबकि सिमरनप्रीत 578 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थी। जबकि पलक ने 575 और द्वारम प्रनवी ने 572 अंक बनाए थे।
महाराष्ट्र की टीम ने टीम स्पर्धा में हासिल की जीत :-

इसके अलावा महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र की टीम ने 1726 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इस टीम में शीतल प्रीतम देसाई (577), अभिदन्या अशोक पाटिल (575) और राही सरनोबत (574) शामिल रहीं हैं। जबकि इस बार आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट ने 1722 अंकों के साथ रजत पदक जीता है। इसके अलावा हरियाणा की टीम ने 1718 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया है। जबकि महिला जूनियर टीम स्पर्धा में आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा दिल्ली को रजत और पंजाब को कांस्य पदक मिला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

