Kristian Clarke: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से 24 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क को डेब्यू का मौका मिला था। तब अपने डेब्यू मैच में इस तेज कीवी गेंदबाज ने एक विकेट लिया था। क्यूंकि उस समय चेज करते हुए भारतीय टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया था। लेकिन तब इस कीवी खिलाड़ी की चर्चा ज्यादा नहीं हुई थी। वहीं अब राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में क्रिस्टियन क्लार्क ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है।
दूसरे वनडे मैच में क्रिस्टियन क्लार्क का धमाल :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने 11 जनवरी को भारत के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में अपनी टीम की तरफ से डेब्यू किया था। तब उस मैच में उनको एक ही विकेट मिला था। लेकिन अब राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में क्रिस्टियन क्लार्क रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का विकेट लेकर सुर्खियों में छा गए हैं।

इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। उसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने क्रिस्टियन क्लार्क को गेंद दी। इसके बाद उन्होंने आते ही सबसे पहले रोहित शर्मा का विकेट लेकर उनको पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस मैच में रोहित 38 गेंद पर सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिर उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। वहीं इस मैच में वह भी केवल 8 रन बनाकर आउट हुए।
क्रिस्टियन क्लार्क ने उड़ाई विराट कोहली की गिल्लियां :-
इसके अलावा पिछले कुछ वक्त से भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं इस समय उनका बल्ला आग उगल रहा है। क्यूंकि वह लगातार 5 पारियों से शतक और अर्धशतक लगाते आ रहे थे।
This was the true motive of this series.
A young pacer in Kristian Clarke making a name for himself on the international Circuit by taking the wickets of Virat Kohli, Rohit Sharma and Shreyas Iyer in the same game. pic.twitter.com/KDDiau4Uv2
— Aman Patel (@lilbrownykid) January 14, 2026
इसके चलते हुए इस मैच में भी वह अपनी फिफ्टी की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन क्रिस्टियन क्लॉर्क ने विराट कोहली को बोल्ड आउट कर सनसनी मचा दी। इस मैच में वह 29 गेंद पर 23 रन बनाकर पलेलियन लौटे थे। वहीं इस मैच में कीवी तेज गेंबाज क्रिस्टियन क्लॉर्क ने अपने 6 ओवर में 36 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए हैं।
ऐसे रहे हैं क्रिस्टियन क्लॉर्क के घरेलू आंकड़े :-

इसके अलावा क्रिस्टियन क्लॉर्क का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। क्यूंकि उन्होंने केवल 28 फर्स्ट क्लास मैचों में खेलते हुए 79 विकेट लिए हैं। इसके अलावा अगर लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो क्रिस्टियन क्लॉर्क ने 35 मैचों में खेलते हुए 53 विकेट लिए हैं। जबकि टी20 क्रिकेट में खेलते हुए इस कीवी तेज गेंदबाज ने 22 मैचों में कुल 24 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

