अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने USA अंडर-19 को पूरी तरह दबाव में रखते हुए 107 रन पर समेट दिया।
ICC Men’s Under-19 World Cup के तहत ग्रुप बी का पहला मुकाबला 15 जनवरी 2026 को जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला गया। यह मैच Queens Sports Club में खेला जा रहा है, जहां India U19 Team और USA U19 Team आमने सामने हैं। इस मुकाबले में भारतीय अंडर 19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले मैच में ही भारतीय टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए और USA की बल्लेबाजी को शुरू से ही बांधकर रखा। इस पिच पर गेंदबाजों को हल्की मदद मिल रही थी, जिसका भारतीय गेंदबाजों ने पूरा फायदा उठाया।
USA अंडर-19 की पारी का हाल
USA अंडर-19 की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंदों में टीम को पहला झटका लग गया। अमरिंदर गिल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साहिल गर्ग और अर्जुन महेश ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वे बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।
इसके अलावा कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जिससे दबाव और बढ़ गया। मिडिल ऑर्डर में अदनित झांब और नीतिश सुदिनी ने कुछ संघर्ष जरूर दिखाया। यूएसए की ओर से सुदिनी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए और उनकी पारी में चार चौके शामिल रहे। इसके बावजूद USA की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और पूरी टीम 35.2 ओवरों में मात्र 107 रनों पर सिमट गई।
Henil Patel सहित भारतीय गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
भारत अंडर-19 की ओर से गेंदबाजी पूरी तरह से अनुशासित रही। Henil Patel इस पारी के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 7 ओवरों में सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट झटके और USA की रीढ़ तोड़ दी।
Henil Patel brings up the first five-for at the #U19WorldCup 2026 in style 👌
Watch #USAvIND live in your region, broadcast details here ➡️ https://t.co/jKX6xmmOJQ pic.twitter.com/dEIqvf0VIo
— ICC (@ICC) January 15, 2026
दीपेश देवेंद्रन ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया। आरएस अंबरीश और खिलन पटेल ने बीच के ओवरों में रन गति पर ब्रेक लगाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी आते ही विकेट लेकर USA की आखिरी उम्मीद खत्म कर दी।
मैच का टर्निंग पॉइंट
15 ओवर के आसपास USA का स्कोर 39 रन पर 4 विकेट था। यहीं से भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह मैच पर कब्जा जमा लिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका और विकेट जल्दी जल्दी गिरते चले गए। इस तरह से यूएसए अंडर-19 की टीम मात्र 108 रनों का लक्ष्य दे सकी। यह लक्ष्य भारत अंडर-19 के लिए आसान माना जा रहा है। बल्लेबाजी में भारत की टीम काफी संतुललित है और इस टारगेट को चेज करने के लिए फेवरेट भी है।
पहले ही मैच में भारत अंडर-19 ने अपनी मजबूत गेंदबाजी से यह दिखा दिया कि टीम खिताब की बड़ी दावेदार है। USA अंडर-19 के लिए यह मुकाबला सीखने वाला रहा, जबकि भारत ने आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की।
ICC Men’s Under-19 World Cup 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

