ODI Cricket: अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। इसके चलते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने बीते रविवार (18) जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 41 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया था। इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया था ,इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम 296 रन पर ढेर हो गई थी। वहीं अब यह न्यूजीलैंड की टीम का भारत के खिलाफ वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 8वां 300+ स्कोर भी था। इस बीच आइए भारत के खिलाफ सर्वाधिक 300+ रन बनाने वाली टीमों पर भी एक अंजर डाल लेते हैं।
1. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम : 22 बार :-
इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि इस टीम ने भारत के खिलाफ यह कारनामा 22 बार किया है। इन मैचों में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को इनमें से 18 में जीत मिली थी।

जबकि इस दौरान कंगारू टीम को 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इस बीच उनका एक मैच अनिर्णित भी रहा था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का वनडे में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वाेच्च स्कोर 389/4 का रहा है।
2. पाकिस्तान क्रिकेट टीम : 12 बार :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच अभी तक कुल 136 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। तब इन मैचों में पाकिस्तान की टीम ने 12 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से अधिक रन का स्कोर बनाया था।

वहीं इस बीच पाकिस्तान की टीम को इनमें से 10 मैच में जीत मिली थी। जबकि इस दौरान उनको 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 338 रन का रहा है।
3. इंग्लैंड क्रिकेट टीम : 10 बार :-
इस सूची में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम है। वहीं अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 110 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इस इंग्लिश टीम ने 10 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से अधिक रन का स्कोर बनाया है।

इस दौरान खेलते हुए इनमें से इंग्लैंड की टीम को कुल 6 मैच में जीत दर्ज की है। जबकि इस बीच इंग्लैंड की टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट टीम का भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वोच्च स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन का रहा है।
4. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और न्यजीलैंड क्रिकेट टीम : 8 बार :-

इस सूची में संयुक्त रूप से चौथे नंबर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और न्यजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही टीमों ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8-8 बार 300+ रन के स्कोर बनाए हैं। इन दौरान खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 4 मैच में जीत और 4 में हार का समना करना पड़ा है।

जबकि इस टीम का भारत के खिलाफ र्वोच्च स्कोर 333/8 रन का रहा है। इन मैचों में खेलते हुए कीवी टीम को इनमें से 5 में जीत और 2 में हार मिली है। जबकि इस टीम का एक मैच टाई भी रहा है। इसके अलावा कीवी टीम का भारत के खिलाफ वनडे में खेलते हुए सर्वोच्च स्कोर 9 विकेट पर 349 रन का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

