Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। क्यूंकि अब रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमूल्य योगदान देने के लिए एक बड़ा और खास इनाम मिला है।
वहीं उनकी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। इसके बाद फिर उन्होंने अपनी कप्तानी में ही टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी भी दिलाई थी। वहीं इस समय रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
रोहित शर्मा को मिला खास तोहफा :-
इसके अलावा अब भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं। इसके चलते हुए अब वह वनडे फॉर्मेट में बतौर प्लेयर खेलते हुए दिखाई देते हैं।

इस दौरान वह अब कप्तान के रोल में नजर नहीं आते हैं। इसके अलावा अब हिटमैन की नजरें केवल साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भारत को दिलाने पर ही लगी हुई है। लेकिन इस सब के बीच अब रोहित शर्मा को डॉक्टर की उपाधि से नवाजा जाने वाला है। आइये इस पूरे मामले को भी जान लेते हैं।
रोहित शर्मा को मिलेगी डॉक्टर की उपाधि :-
इस बीच हम आप सभी को यहां पर बता देना चाहते हैं कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में यादगार और अमूल्य योगदान देने के लिए अजिंक्य डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि दी जाने वाली है।
🚨 DOCTORATE HONOUR FOR HITMAN ROHIT 🚨
– DY Patil University honours Rohit Sharma with an honorary doctorate for his immense contribution and outstanding leadership in cricket. 🫡(PTI). pic.twitter.com/drKOqJSaOR
— Tanuj (@ImTanujSingh) January 22, 2026
इस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि से रोहित को सम्मानित किया जाने वाला है। क्यूंकि इस बारे में यूनिवर्सिटी की तरफ से बीते बुधवार को घोषणा की गई है। इसके बाद अब आगामी शनिवार को होने वाले 10वें दीक्षांत समारोह में रोहित शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान उनको डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
ऐसा रहा है रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर :-

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में खेला है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों की 116 पारियों में 17 शतक और 18 अर्धशतकों की मदद से 4301 रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने अभी तक भारत के लिए 282 वनडे मैचों की 274 पारियों में खेलते हुए 33 शतक और 61 अर्धशतकों के साथ 11577 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 159 टी20 मैचों की 151 पारियों में खेलते हुए 5 शतक और 32 अर्धशतकों के साथ 4231 रन भी बनाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

