Australian Open 2026: दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका की 18 वर्षीय खिलाड़ी इवा जोविक को 6-3, 6-0 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच के दूसरे सेट में सबालेंका ने दो ब्रेकप्वाइंट लेकर 5-0 की बढ़त बना ली और अमेरिकी खिलाड़ी की उम्मीद पर पूरी तरह से पानी फेर दिया था। इसके बाद उन्होंने ऐस लगाकर मैच प्वाइंट हासिल किया और एक और ऐस लगाकर मैच ही जीत लिया।
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सबालेंका :-
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बीते दिन मंगलवार को अपने क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका की युवा टेनिस खिलाड़ी इवा जोविक को 6-3, 6-0 से हरा दिया है। इसके चलते हुए अब सबालेंका ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया है।

इसके अलावा मेलबर्न में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी होने और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फॉरेनहाइट) से ऊपर रहने की आशंका के चलते रॉड लेवर स्टेडियम में यह मैच छत खुली रखकर खेला गया था। जबकि जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टिएन के बीच पुरुष क्वार्टरफाइनल मैच के लिए इस छत को बंद कर दिया गया था।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश :-
इसके अलावा पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी ज्वेरेव ने बंद छत के नीचे खेलने का फायदा उठाते हुए 20 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी टिएन पर 6-3, 6-7 (5), 6-1, 7-6 (3) से जीत दर्ज करके अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में ज्वेरेव ने 24 ऐस लगाए और केवल एक डबल फॉल्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में दसवीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश भी किया है।

इस मैच में जीत दर्ज करने के बाद ज्वेरेव ने कहा कि, “लर्नर टिएन एक बेहतरीन खिलाड़ी है।क्यूंकि पिछले साल की तुलना में उसके खेल में काफी सुधार हुआ है। उसने बेसलाइन से जिस तरह का खेल दिखाया वह अद्वितीय था। मुझे लगता है उसने अभिश्वसनीय खेल का प्रदर्शन किया है।” इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पिछले चार साल में तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में लगी सबालेंका ने अच्छी शुरुआत की और पहले सेट में 3-0 से बढ़त बनाकर 29वीं वरीयता प्राप्त जोविक पर शुरुआत में ही अपना दबदबा कायम कर लिया।

इसके अलावा इस मैच में जोविक ने वापसी की कोशिश की और उन्हें 10 मिनट तक चले नौवें गेम में ब्रेकप्वाइंट के तीन मौके मिले थे। इसके बाद सबालेंका ने दूसरे सेट में दो ब्रेकप्वाइंट लेकर 5-0 की बढ़त बना ली और अमेरिकी खिलाड़ी की उम्मीद पर पूरी तरह से पानी फेर दिया था। इसके बाद सबालेंका ने ऐस लगाकर मैच प्वाइंट हासिल किया तथा एक और ऐस लगाकर यह मैच ही जीतकर अपने नाम कर लिया।

इसके अलावा पिछले दौर में कनाडा की 19 वर्षीय युवा टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एमबोको को हराने वाली सबालेंका ने कहा है कि, “पिछले कुछ राउंड में मुझे युवा खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती दी है। जोविक एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। मेरे लिए यह काफी मुश्किल मैच था। इस मैच का स्कोर मत देखिए। यह बिल्कुल भी आसान मैच नहीं था। क्यूंकि जोविक ने काफी शानदार खेल दिखाया और मुझे अपने खेल का स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

