Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया है। क्यूंकि अब सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल दिखाई नहीं दे रही है। इसके चलते हुए अब उनके 27.4 करोड़ फॉलोअर्स उलझन में पड़ गए हैं। इस बीच अब उनके सभी फैंस में हैरानी की स्थिति बन गई है। इसके चलते हुए अभी तक विराट या उनकी टीम की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ गायब :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अचानक गायब हो गया है। क्यूंकि इस समय इंस्टाग्राम पर उनका नाम सर्च करने पर न तो उनकी प्रोफाइल दिख रही है और न ही कोई पोस्ट नजर आ रही है। इसके चलते अब उनके सभी फैंस काफी हैरान और चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा अभी तक विराट कोहली के इस कदम या तकनीकी समस्या को लेकर उनकी टीम की तरफ से या उनके मैनेजमेंट की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके चलते हुए अब सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों चाहने वाले लगातार सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार का अकाउंट ही अब दिखाई नहीं दे रहा है।
फिर से एक्टिव हुआ विराट का अकाउंट
विराट कोहली के फैंस के लिए अच्छी खबर हैं। क्योंकि अब उनका अकाउंट एक बार फिर से एक्टिव हो गया हैं। उनका अकाउंट 30 जनवरी को शाम 8:30 बजे डीएक्टिवेट हो गया था और उसके बाद से ही फैंस को उनके इंस्टा छोड़ने का कयास लगा रहे थे लेकिन ऐसा कुछ नहीं था और यह मात्र एक गलीच था जिसके चलते उनका अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया था।
इस बीच न तो विराट और न ही उनकी सोशल मीडिया टीम की तरफ से कोई टिप्पणी आई हैं। उनके भाई विकास कोहली का भी अकाउंट डीएक्टिवेट दिखा रहा हैं और खबर लिखे जाने तक अभी उनका अकाउंट एक्टिव नहीं हुआ हैं।
274 मिलियन फॉलोअर्स वाले क्रिकेटर है विराट :-
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस मौजूदा समय में दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। क्यूंकि इस मौजूदा समय में उनके इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लेकिन इस बीच अब ऐसे में उनका अकाउंट अचानक गायब होना काफी चर्चा का विषय बन गया है।

इसके चलते हुए अब उनके सभी फैंस एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। ये सभी अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उनका अकाउंट डिलीट हुआ है। इसके अलावा कुछ मान रहे हैं कि क्या यह कोई इंस्टाग्राम की तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुआ है। जबकि कुछ फैंस यह मान रहे हैं कि कोहली ने खुद सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है।
इससे पहले भी बना चुके हैं सोशल मीडिया से दूरी :-

इसके अलावा यह पहली बार ही नहीं हुआ है जब दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। क्यूंकि इससे पहले भी वह अपने अकाउंट से कई विज्ञापन पोस्ट हटा चुके हैं। तब उन्होंने ऐसा यह कहते हुए किया था कि वह अब क्रिकेट और परिवार पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। लेकिन इस बार उनका पूरा अकाउंट ही नजर न आना सभी फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के हैं 85 शतक :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अभी तक कुल 85 शतक लगाए हैं। इस बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 123 मैचों की 210 पारियों में खेलते हुए कुल 9230 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में कुल 30 शतक लगाए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में उनका बल्लेबाजी औसत 46.85 का रहा है। इसके अलावा टेस्ट फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 254 रन का रहा है।

इसके अलावा उन्होंने वनडे फॉर्मेट में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में उन्होंने 311 मैचों में खेलते हुए कुल 14797 रन बनाए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में उनके नाम 54 शतक दर्ज हैं। वहीं इस प्रारूप में उनकी बल्लेबाजी औसत 58.71 की और स्ट्राइक रेट 93 से ज्यादा की रही है। इसके चलते हुए वह सीमित ओवरों के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जबकि टी-20 क्रिकेट में उन्होंने कुल 4188 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से एक शतक भी आया है। लेकिन उन्होंने टेस्ट और टी-20 से पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। वहीं इस समय फिलहाल वह केवल वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

