श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप से पहले इसी फॉर्मेट की सीरीज खेली जा रही हैं। पहले मैच में बारिश की वजह से मैच कम ओवरों का हुआ था जिसमें इंग्लिश टीम ने बाजी मारते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त अपने नाम कर ली हैं।
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला 1 फरवरी को पल्लेकेले के पल्लेकेले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। लंका की नज़रें इस मैच को जीतकर सीरीज़ बराबर करने पर जबकि इंग्लिश टीम सीरीज अपने नाम करने की सोचेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मैच को कहाँ पर फ्री में लाइव देख सकते हैं।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे मैच का फॉर्मेट?
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। इंग्लैंड की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर होगी जबकि लंका बराबरी पर लाना चाहेगी।
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड दूसरे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनलों पर देख सकते हैं।
टीवी– सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग– FanCode, Sony Liv
कब हैं टी20 सीरीज के मुकाबले?
30 जनवरी – पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले
01 फरवरी – पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले
03 फरवरी – पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, पल्लेकेले
श्रीलंका स्क्वाड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।
इंग्लैंड स्क्वाड
हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉस बटलर, ब्राइडन कार्स, सैम कुरेन, लियम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जॉश टोंग, ल्यूक वुड।

