Sports Budget 2026-27: भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में खेल मंत्रालय के लिए बड़ा दिल दिखाते हुए अभी तक का सबसे बड़ा खेल बजट का ऐलान कर दिया है। क्यूंकि इस बार पिछले बजट की तुलना में अबकी बार 1133.34 करोड़ रुपए की बटोतरी की गई है। इसके चलते हुए अब यह खेल बजट 4479.88 करोड़ रुपए का हो गया है। वहीं इससे पहले 2025-26 के बजट में यह 3346.54 करोड़ रुपए था
बजट 2026-27 में खेलों पर होगा खास ध्यान :-

इसके अलावा इस बार पेश किए गए खेल बजट में स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को पहली बार विशेष महत्व दिया गया है। क्यूंकि इस बार भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारत को उच्च गुणवत्ता वाले और किफायती खेल सामान का वैश्विक केंद्र बनाने की क्षमता पर जोर देते हुए बड़ा ऐलान किया है। वहीं अब उनकी इस पहल के चलते हुए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे अब इक्विपमेंट डिजाइन, स्पोर्ट्स साइंस में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा भी मिलेगा।
खेलो इंडिया मिशन की हुई शुरुआत :-
इसके अलावा इस बार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साईं) का भी बजट बढ़ाया गया है। इससे चलते हुए अब साईं नेशनल कैंपों, एथलीटों की ट्रेनिंग और देशभर के स्टेडियमों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। वहीं इस बार साईं को 917.38 करोड़ रुपए मिलेंगे। जबकि पिछली बार उनको 880 करोड़ रुपए थे। इसके अलावा भारत सरकार के अहम कार्यक्रम खेलो इंडिया को 924.35 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। जबकि पिछले साल इन खेले के लिए केवल 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान था।

इसके बावजूद भी उनका आखिरी खर्च 700 करोड़ रुपए रहा था। इसी के साथ ही अब केन्दीय वित्त मंत्री ने खेलो इंडिया मिशन की शुरुआत का ऐलान भी कर दिया है। इसके चलते हुए ये खेल अगले दशक में खेल क्षेत्र को पूरी तरह बदलने का लक्ष्य भी रखते हैं। अब यह मिशन खेलो इंडिया कार्यक्रम की नींव पर आगे बढ़ेगा और प्रतिभा विकास को अधिक व्यवस्थित बनाएगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए सहायता में हुई बढ़ोतरी :-
इसके अलावा इस बार पेश किए गए बजट में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए सहायता में 78% की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते हुए अब इसका बजट 50 करोड़ रुपये हो गया है। क्यूंकि इस साल ये कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 ग्लासगो में होने वाले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल विकास कोष में योगदान 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

इसके अलावा इस बार खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि 28 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ रुपए कर दी गई है। जबकि राष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए सहायता 400 करोड़ से बढ़ाकर 425 करोड़ रुपए हो गई है। इसके अलावा युवा मामलों में नेशनल सर्विस स्कीम को 275 करोड़ से बढ़ाकर 357.39 करोड़ रुपए कर दिया गया है। जबकि यूथ हॉस्टल्स के लिए आवंटन में भी इस बार भारी उछाल आया है।

इसके लिए अब राशि को 1.10 करोड़ से बढ़कर 19.20 करोड़ रुपए कर दिया गया है। जबकि इस बार कुछ क्षेत्रों में कटौती भी हुई है। इसके चलते हुए अब नेशनल डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी का बजट 28.55 करोड़ से घटकर 23 करोड़ रुपए कर दिया गया है। जबकि नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी का 24.30 करोड़ से 20.30 करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा अब नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का 78.64 करोड़ से 46.98 करोड़ रुपए हो गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

