T20 World Cup 2026 England Team Full Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया था। इंग्लैंड इस टूर्नामेंट की काफी कंसिस्टेंट टीम हैं। यहीं नहीं वो इस टूर्नामेंट की सबसे सक्सेसफुल टीम में से हैं। इंग्लिश टीम टी20 वर्ल्ड कप को दो बार अपने नाम कर चुकी हैं।
साल 2010 में इंग्लैंड ने पॉल कलिंगवुड की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी लेकिन अगले कई सालों तक वो कुछ ख़ास नहीं कर पाई थी लेकिन मॉर्गन के कप्तान बनने के बाद उन्होंने अपने खेलने का तरीका बदला और उसके नतीजे भी उन्हें देखने को मिला। साल 2022 में उन्होंने जॉस बटलर की कप्तानी में दूसरी बार चैंपियन बनी थी।
इंग्लैंड को अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में नेपाल के खिलाफ करनी हैं जबकि उन्हें अपना आखिरी लीग मैच 16 फरवरी को इटली के खिलाफ कोलकता में ही खेलना हैं। यहाँ हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में में इंग्लैंड टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
कब खेलने हैं इंग्लैंड टीम को टी20 वर्ल्ड कप में मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूज़ीलैंड टीम को लीग स्टेज में 4 मैच खेलने हैं। न्यूज़ीलैंड टीम अगर सुपर 8 स्टेज में क्वालीफाई करती हैं तो उनको अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलना हैं। यह मैच कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा।
टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड का रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम आईसीसी इवेंट में काफी अच्छा खेलती हैं जिसके चलते ही वो दो बार बार चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। पिछली बार इंग्लिश टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां इंडिया के खिलाफ हार का समाना करना पड़ा था।
इंग्लैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 52 मुकाबले खेले हैं जिसमें 28 मैचों में जीत दर्ज की और 22 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 2 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए थे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड टीम के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
ये है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल
08 फरवरी 2026 (ग्रुप C), दोपहर 03:00 बजे – इंग्लैंड बनाम नेपाल (मुंबई)
11 फरवरी 2026 (ग्रुप C), शाम 07:00 बजे – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (मुंबई)
14 फरवरी 2026 (ग्रुप C), दोपहर 03:00 बजे – इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड (कोलकता)
16 फरवरी 2026 (ग्रुप C), दोपहर 03:00 बजे – इंग्लैंड बनाम इटली (कोलकता)
22 फरवरी 2026 (Super 8), दोपहर 03:00 बजे – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (कोलोंबो)
24 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (कोलोंबो)
27 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (कोलोंबो)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकऑउट मैचों का शेड्यूल
4 मार्च (सेमीफाइनल 1), शाम 07:00 बजे- (कोलोंबो/ कोलकता)
5 मार्च सेमीफाइनल 2), शाम 07:00 बजे- (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
8 मार्च (फाइनल), शाम 07:00 बजे- (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

