T20 World Cup 2026 Sri Lanka Full Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया था। लंकाई टीम ने पिछले कुछ समय में बहुत ख़राब प्रदर्शन किया हैं जिसके चलते वो कई बार से इस टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में भी पहुँचने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
श्रीलंका के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम होने वाला हैं। क्योंकि उन्होंने अपने कप्तान को पाकिस्तान में बम ब्लास्ट होने के बाद दौरा छोड़ने के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। टी20 वर्ल्ड कप श्रीलंका के घर में खेला जा रहा हैं और वो वहां पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। यहाँ हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में में श्रीलंका टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
कब खेलने हैं श्रीलंका टीम को टी20 वर्ल्ड कप में मैच

श्रीलंका को अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलोंबो में आयरलैंड के खिलाफ करनी हैं जबकि उन्हें अपना आखिरी लीग मैच 19 फरवरी को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ कोलोंबो में ही खेलना हैं।
श्रीलंका की टीम अगर सुपर 8 स्टेज में क्वालीफाई करती हैं तो उनको अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना हैं। यह मैच कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा।
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का रिकॉर्ड
श्रीलंका की टीम साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी। हालाँकि उसके बाद से वो एक बार भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं। हालाँकि इस बार का टूर्नामेंट उनके घर में खेला जाना हैं और वो घरेलू परिस्थितियों और होम क्राउड का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 54 मुकाबले खेले हैं जिसमें 32 मैचों में जीत दर्ज की और 21 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच टाई भी हुआ था।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका टीम के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
ये है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल
08 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 07:00 बजे – श्रीलंका बनाम आयरलैंड (कोलोंबो)
12 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 11:00 बजे – श्रीलंका बनाम ओमान (पल्लेकेले)
16 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 07:00 बजे – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (पल्लेकेले)
19 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 03:00 बजे – श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे (कोलोंबो)
22 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (पल्लेकेले)
25 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका (कोलोंबो)
28 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकऑउट मैचों का शेड्यूल
4 मार्च (सेमीफाइनल 1), शाम 07:00 बजे- (कोलोंबो/ कोलकता)
5 मार्च सेमीफाइनल 2), शाम 07:00 बजे- (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
8 मार्च (फाइनल), शाम 07:00 बजे- (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

