अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा और अहम मुकाबला एक बार फिर से इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 के बीच खेला जाना हैं। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी ख़ास हैं क्योंकि यह फाइनल मैच हैं और इसमें जो भी टीम जीतेगी वो ट्रॉफी अपने नाम करे लेगी।
इंडिया अंडर 19 इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम जहां और उनका लक्ष्य एक बार फिर से खिताब जीतने का होगा जबकि इंग्लैंड भी 1998 के बाद दूसरी बार टाइटल जीतने की कोशिश करेगी।
टीम इंडिया ने आयुष म्हात्रे जबकि इंग्लैंड ने थॉमस रेव की कप्तानी में फाइनल में जगह बना ली हैं। तो चलिए जानते हैं कि अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देख सकते हैं।
इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 के बीच मुकाबला कहाँ खेला जायेगा?
इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 के बीच मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना हैं। इसमें टॉस भारतीय समयानीसर दोपहर 12:30 और मैच 1:00 बजे शुरू होगा।
इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 के मैच का फॉर्मेट?
इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 वर्ल्ड कप का मैच 50 ओवरों का होगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। क्योंकि, जो भी यह मैच जीतेगा वो ख़िताब अपने नाम कर लेगा।
भारत में अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1 के चैनल पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
टीवी- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। यह मैच बिलकुल फ्री दिखाया जायेगा।
लाइव स्ट्रीमिंग- जिओहॉटस्टार
अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर यह मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा।
इंडिया स्क्वाड
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेन्द्रन, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश पंगलिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
इंग्लैंड स्क्वाड
बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेस, थॉमस रेव (लेखक/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, इसहाक मोहम्मद, ल्यूक हैंड्स, विल बेनिसन, अली फारूक।

