अब तक खेले गए 16 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में केवल 6 बल्लेबाज ही शतक लगाने में सफल रहे हैं।
हरारे में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक लगाया। इसी के साथ वह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास में शतक लगाने वाले मात्र छठे बल्लेबाज बन गए। अब तक खेले गए कुल 16 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यवंशी सहित केवल 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।
बता दें कि, फाइनल में पहली बार शतक लगाने का कारनामा ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स ने 1988 में किया था, फिर उसके बाद 1998 में स्टीफन पीटर्स ने शतक लगाकार इंग्लैंड को जीत दिला दी थी। इसी कड़ी में यहाँ हम आपको अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं।
ये हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
1. Brett Williams (Australia) – रन
1988 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में Brett Williams ने पाकिस्तान के खिलाफ 108 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह U19 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला फाइनल था और उसी मुकाबले में पहली सेंचुरी भी देखने को मिली। दबाव भरे मैच में खेली गई इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
2. Stephen Peters (England) – 107 रन
1998 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में Stephen Peters ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 107 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए यह पारी बेहद खास रही क्योंकि फाइनल मुकाबले में बड़े स्कोर की जरूरत थी। पीटर्स की सेंचुरी ने इंग्लैंड को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में निर्णायक योगदान दिया था।
3. Jarrad Burke (Australia) – 100* रन
2002 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के Jarrad Burke ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। यह पारी पूरी तरह कंट्रोल और मैच अवेयरनेस का उदाहरण थी। बर्क की सेंचुरी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में मजबूत स्थिति बनाई और खिताब अपने नाम किया।
4. Unmukt Chand (India) – 111 रन
2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में Unmukt Chand ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। बड़े मंच पर दिखाया गया उनका संयम और आत्मविश्वास आज भी याद किया जाता है। इस सेंचुरी ने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई और उन्मुक्त को टूर्नामेंट की पहचान बना दिया।
5. Manjot Kalra (India) – 101 रन
2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में Manjot Kalra ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे। फाइनल जैसे दबाव वाले मैच में खेली गई यह पारी भारत के लिए बेहद खास रही। कालरा की सेंचुरी ने भारत को एक और अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया और उन्हें टूर्नामेंट के सबसे यादगार खिलाड़ियों में शामिल कर दिया।
6. Vaibhav Sooryavanshi (India) – 175 रन
2026 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंदों पर शतक जड़ा। इसी के साथ वह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़ने वाले मात्र छठे बल्लेबाज और तीसरे भारतीय बन गए। वैभव ने इस मैच में 80 गेंदों पर 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास की छठी सबसे बड़ी पारी और फाइनल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

