अंडर-19 वर्ल्ड कप के हर संस्करण में अलग-अलग टीमों ने खिताब जीतकर युवा क्रिकेट का इतिहास रचा है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप युवा क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। यही वह टूर्नामेंट है जहां से भविष्य के इंटरनेशनल सितारे निकलते हैं। हर संस्करण में अलग हालात, नई चुनौतियां और नए चैंपियन सामने आए हैं।
2026 में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार खिताब जीता। इसी कड़ी में नीचे अब तक खेले गए सभी अंडर-19 वर्ल्ड कप में खिताब जीतने वाली टीमों की पूरी जानकारी दी गई है।
ये है हर संस्करण में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीमों की पूरी लिस्ट
1988 अंडर-19 वर्ल्ड कप – ऑस्ट्रेलिया
अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण 1987-88 में ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ युवा क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत हुई।
1998 अंडर-19 वर्ल्ड कप – इंग्लैंड
1998 में साउथ अफ्रीका में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती।
2000 अंडर-19 वर्ल्ड कप – भारत
1999-2000 में श्रीलंका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भारत अंडर-19 टीम ने श्रीलंका को हराकर अपना पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
2002 अंडर-19 वर्ल्ड कप – ऑस्ट्रेलिया
2001-02 में न्यूजीलैंड में आयोजित इस संस्करण के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें भिड़ीं। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।
2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप – पाकिस्तान
2003-04 में बांग्लादेश में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज आमने-सामने थे। पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने वेस्ट इंडीज को हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप – पाकिस्तान
2005-06 में श्रीलंका में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर अपने खिताब का सफल बचाव किया।
2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप – भारत
2007-08 में मलेशिया में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थीं। भारत अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की।
2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप – ऑस्ट्रेलिया
2009-10 में न्यूजीलैंड में आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप – भारत
2012 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर हुई। भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
2014 अंडर-19 वर्ल्ड कप – साउथ अफ्रीका
2013-14 में यूएई में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराकर अपना पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप – वेस्ट इंडीज
2015-16 में बांग्लादेश में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्ट इंडीज ने भारत को हराकर इतिहास रचा। यह वेस्ट इंडीज का पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब था।
2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप – भारत
2017-18 में न्यूजीलैंड में आयोजित इस संस्करण के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भिड़ीं। भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती।
2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप – बांग्लादेश
2019-20 में साउथ अफ्रीका में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बांग्लादेश और भारत आमने-सामने थे। बांग्लादेश अंडर-19 टीम ने भारत को हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप – भारत
2021-22 में वेस्ट इंडीज में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीता।
2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप – ऑस्ट्रेलिया
2023-24 में साउथ अफ्रीका में खेले गए इस संस्करण के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमें आमने-सामने थीं। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने भारत को हराकर चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती।
2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप – भारत
2025-26 में नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत ने जीता है। उन्होंने हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

