Indian Batsmen: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम टी20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इस बार भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेले गए चौथे टी20 मैच में बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।
इसके अलावा ऐसा ही कुछ इस सीरीज में हमें संजू सैमसन के साथ भी देखने को मिला था। इसके अलावा अभी तक क्रिकेट इतिहास में ऐसे 5 ही भारतीय बल्लेबाज रहे हैं जो मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। आइए उन खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. केएल राहुल : साल 2016 बनाम जिम्बाब्वे :-
भारतीय अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। उस समय भारतीय टीम वनडे सीरीज जीतकर आई थी। तब यह मैच हरारे में खेला गया था।

इसके बाद उनको इस टी 20 सीरीज में अपने ऊपर से टेस्ट-स्पेशलिस्ट का टैग हटाने का मौका मिला था। लेकिन तब उनको टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर अपनी पहली ही गेंद पर आउट होना पड़ा था। इसके अलावा यह पहला ही मौका था जब भारत ने टी20 पारी की शुरुआत पहली ही गेंद पर विकेट गंवाकर की थी।
2. पृथ्वी शॉ : साल 2021 बनाम श्रीलंका :-
इसके बाद साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए पृथ्वी शॉ के साथ भी ऐसा ही हुआ था। क्यूंकि उस समय उनको वनडे में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 टीम में ओपनिंग का मौका मिला था।

लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में पृथ्वी शॉ को पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटना पड़ा था। वहीं उस समय यह उनके लिए वनडे फॉर्म के बिल्कुल विपरीत एक चौंकाने वाली शुरुआत थी।
3. रोहित शर्मा : साल 2022 बनाम वेस्टइंडीज :-
इसके बाद साल 2022 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ बेसटेरे में भी भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी ऐसी ही निराशा झेलनी पड़ी थी। उस समय उन्होंने सीरीज के पहले टी20 में मैच जिताऊ अर्धशतक लगाया था।

तब उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत भी की थी। इसके बाद फिर दूसरे दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय ने रोहित शर्मा को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया था। वहीं उस समय यह भारतीय कप्तान के लिए एक ‘गोल्डन डक’ था।
4. संजू सैमसन : साल 2026 बनाम न्यूजीलैंड :-
इसके बाद फिर साल 2026 में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ गुवाहाटी में खेलते हुए संजू सैमसन को भी ऐसी ही निराशा हाथ लगी थी। उस समय 154 रनों का पीछा करते हुए मैट हेनरी की गेंद पर संजू सैमसन ने फ्लिक मारने की कोशिश की थी।

लेकिन तब यह गेंद अंदर की तरफ आई और उनके स्टंप उखड गए थे। तब यह गोल्डन डक उस सीरीज में उनका तीसरा लगातार फ्लॉप शो था। क्यूंकि इससे पहले भी पहले के मैचों में 10 और 6 रन ही बना पाए थे। इसके चलते हुए तब उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतरता पर सवाल उठने लगे थे।
5. अभिषेक शर्मा : साल 2026 न्यूजीलैंड :-
इसके बाद साल 2026 में ही विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक शर्मा को भी पहली गेंद पर ही आउट होना पड़ा था। उस मैच में टीम इंडिया 216 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहा था। तब उस मैच में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी।

लेकिन मैट हेनरी की सटीक गेंदबाजी के सामने अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। उस मैच में डीवॉन कॉनवे ने डीप बैकवर्ड पॉइंट से दौड़कर अभिषेक का एक शानदार कैच लपका था। इसके बाद तब पहली ही गेंद पर विकेट गिरने से भारत तुरंत ही दबाव में आ गया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

