सुपर 8 में श्रीलंका को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सभी मैचों में जीत के साथ उन्होंने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली हैं।
श्रीलंका ने चोटों के बावजूद अपने सभी मुकाबले जीतते हुए सुप
र 8 में जगह बनाई हैं। उन्होंने 17 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस स्टेज के लिए क्वालीफाई किया था।
मजबूत टीमों के बीच श्रीलंका की असली परीक्षा
सुपर 8 चरण में श्रीलंका को ग्रुप 2 में रखा गया है, जहां न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी खतरनाक टीमें शामिल हैं। इन सभी टीमों का आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है और बड़े मैचों में उनका अनुभव भी काफी है।
इस ग्रुप को संतुलित लेकिन बेहद कठिन माना जा रहा है, क्योंकि चारों टीमें किसी भी दिन मैच जीतने की क्षमता रखती हैं। श्रीलंका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
इंग्लैंड के खिलाफ करनी है शुरुआत
श्रीलंका अपना सुपर 8 अभियान 22 फरवरी को पल्लेकेले के पल्लेकेले स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ करना हैं। इंग्लैंड की टीम टी20 क्रिकेट में बेहद आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है और उसके बल्लेबाज तेज रन बनाने में माहिर हैं। इसलिए इस मैच में उन्हें काफी टफ कम्पटीशन देखने को मिल सकता हैं।
न्यूज़ीलैंड से होगा हाई वोल्टेज मुकाबला
श्रीलंका का दूसरा मुकाबला 25 फरवरी को कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला जाना है। कीवी टीम बड़े टूर्नामेंट में शांत लेकिन प्रभावी प्रदर्शन के लिए जानी जाती है और उसकी टीम दबाव में भी अच्छा खेलती है।
पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच
सुपर 8 चरण में श्रीलंका का आखिरी मुकाबला 28 फरवरी को पल्लेकेले में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। श्रीलंका अपने घरेलू हालात में हमेशा मजबूत रहती है और पाकिस्तान ने भी अभी तक अच्छा खेल दिखाया है।
यह मैच सेमीफाइनल की दौड़ के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि ग्रुप से सिर्फ दो टीमें ही अगले दौर में पहुंचेंगी।
सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन
सुपर 8 में हर टीम को 3 मैच खेलने होंगे और टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। श्रीलंका के सामने तीनों ही टीमें बहुत मजबूत हैं, इसलिए एक भी हार उनकी स्थिति को मुश्किल बना सकती है।
T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में श्रीलंका का शेड्यूल
22 फरवरी- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, पल्लेकेले
25 फरवरी- श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
28 फरवरी- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पल्लेकेले

