Vaibhav Suryavanshi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता टीम इंडिया के हिस्सा रहे युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया है। क्यूंकि बिहार राज्य के इस युवा क्रिकेटर ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपने राज्य का नाम रोशन किया है।
भारत की जीत में निभाई थी अहम भूमिका :-
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में उनकी काफी अहम भूमिका रही थी।

इसके आगे उन्होंने है कि अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर वैभव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। तभी तो अब मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वह आगे भी भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम रौशन करें।
बिहार राज्य में मौजूद है विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर :-
इसके आगे बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का निर्माण करा रही है। इसके चलते हुए सभी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इसके बाद उन्होंने भरोसा दिलाया है कि बिहार सरकार आगे भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देती रहेगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि बिहार के इस बेटे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुकाम हासिल कर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी अब राज्य के युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
इस विशेष कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद :-
इसके अलावा इस विशेष अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे हैं।

वहीं इस कार्यक्रम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी, वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी, उनके भाई उज्ज्वल और आशीर्वाद सूर्यवंशी तथा अभिजीत डिसूजा भी मौजूद रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

