टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपनी समाप्ति की ओर है। टीम इंडिया का अंतिम सुपर 8 मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होना है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है। क्योंकि जो भी जीतेगी, वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा है।
ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार
टीम इंडिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 8 मैच खेले हैं, जिसमें 7 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने साल 2011 में अपना पहला मुकाबला इस ग्राउंड पर खेला था, जहाँ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद उन्होंने हर मैच में जीत दर्ज की। इस वर्ल्ड कप में वह पहली बार इस ग्राउंड पर मैच खेलेगी।
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार
टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में 1 मैच खेला है और उसमें उन्होंने जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने साल 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ इस ग्राउंड पर एकमात्र टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला था, जहाँ उन्होंने विराट कोहली की शानदार फिफ्टी की बदौलत 6 विकेट से मैच अपने नाम किया था।
ईडन गार्डन्स में इंडिया का पलड़ा वेस्टइंडीज पर है भारी
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स में 4 बार आमने-सामने हुई हैं, लेकिन हर बार भारतीय टीम ने आसानी से मैच अपने नाम किया है। विंडीज टीम अब तक भारत से कोई भी मुकाबला इस ग्राउंड पर नहीं जीत पाई है।
दोनों टीमों के लिए अहम है यह मैच
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होने वाला है। क्योंकि दोनों ही टीमों के सुपर 8 में पॉइंट्स टेबल में 2-2 पॉइंट्स हैं और जो भी यह मैच जीतेगी, उसके 4 पॉइंट्स हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। एक तरह से यह मुकाबला इंडिया और वेस्टइंडीज के लिए वर्चुअल नॉकआउट है।

