अभी भारतीय टीम के स्टार्स और इसका क्रिकेट बोर्ड यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल में बिजी है। आईपीएल के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले के लिए इंग्लैंड रवाना होना है। इससे पहले भारतीय टीम की जर्सी के लिहाज से एक खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम को बीसीसीआई की तरफ से नए किट स्पॉन्सर के ऐलान की बात की जा रही है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी है।
वर्तमान समय में किट स्पॉन्सर किलर जीन्स है और जिसका अमुंबध 31 मई को समाप्त होने वाला है। अब बीसीसीआई की तरफ से बताया गया है कि भारतीय टीम को नए किट स्पॉन्सर के रुप में जर्मन स्पोर्ट्स ब्रांड एडिडास (Adidas) मिलने जा रहा है। यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारतीय टीम की जर्सी पर एडिडास का लोगो दिखाई देगा। बता दें कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के द ओवल में 7 जून से डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है और इसी दौरान भारतीय टीम की जर्सी पर भी एडिडास का लोगो दिखाई देने वाला है। किलर से पहले MPL भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर था।
एडिडास आपका स्वागत है- जय शाह
I’m pleased to announce @BCCI‘s partnership with @adidas as a kit sponsor. We are committed to growing the game of cricket and could not be more excited to partner with one of the world’s leading sportswear brands. Welcome aboard, @adidas
— Jay Shah (@JayShah) May 22, 2023
BCCI के सचिव जय शाह ने एडिडास को भारतीय टीम में किट स्पॉन्सर के रूप में शामिल होने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मुझे एडिडास के साथ किट प्रायोजक के रूप में साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हम क्रिकेट के खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दुनिया के शीर्ष स्पोर्ट्सवियर में से एक के साथ साझेदारी करने के लिए इससे ज्यादा उत्तसाहित नहीं हो सकते। एडिडास आपका स्वागत है।”

