ICC Rankings: भारतीय टीम के खिलाडियों ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते टीम इंडिया ने यह ख़िताब तीसरी बार अपने नाम कर लिया है। इसके बाद ICC की तरफ से जारी की गई ताज़ा टॉप 10 रैंकिंग में 4 भारतीय बल्लेबाजों के नाम शामिल हैं।
ताज़ा अपडेट के अनुसार भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा अभी भी टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का जलवा साफ़ नज़र आ रहा है। वो 875 रेटिंग के साथ नंबर 1 टी20 बल्लेबाज़ बने हुए हैं। फ़ाइनल मैच में उन्होंने 52 रनों की तूफ़ानी पारी खेली थी और अपनी क्लास को दिखाया था।
इस लिस्ट में टी20 वर्ल्ड कप के सबसे चर्चित नामों में से एक ईशान किशन का नाम दूसरे नंबर पर मौजूद है। मार्च में आई ICC रैंकिंग में ईशान ने काफ़ी बड़ी उछाल लगाई है। टीम इंडिया में लंबे समय के बाद वापसी करने वाले ईशान किशन के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप काफ़ी यादगार रहा है। फ़ाइनल में 25 गेंदों में 54 रन बनाए थे। इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वो ICC रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुँच गए हैं, फ़िलहाल उनकी रेटिंग 871 है।
इस लिस्ट में टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल तिलक वर्मा का नाम शामिल है। वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मैच में तिलक ने 8* रन बनाए थे। इस दौरान वह मात्र 201 रन ही बना पाए हैं।
भारतीय टीम के बल्लेबाज़ तिलक वर्मा आईसीसी की रैंकिंग में 7वें नंबर पर मौजूद हैं। इस बार आई नई ICC रैंकिंग में उन्हें एक पायदान नीचे आना पड़ा है। इसके बाद भी तिलक अभी भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
इस लिस्ट में टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम भी मौजूद है। फ़ाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव शून्य रन पर ही पवेलियन लौट गए थे। टूर्नामेंट में इनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस पूरे टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच में UAE के खिलाफ चला। इसके बाद भी उन्होंने आईसीसी बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई हुई है। इस बार की रैंकिंग में उन्हें 2 पायदान का नुकसान हुआ है और अब वह 9वें नंबर पर शामिल हैं।
ICC T20I रैंकिंग में टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची (11 मार्च के अनुसार)
1. अभिषेक शर्मा (भारत) – 875 रेटिंग पॉइंट्स
2. ईशान किशन (भारत) – 871
3. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)- 848
4. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 792
5. पथुम निसांका (श्रीलंका) – 766
6. टिम सैफर्ट (न्यूजीलैंड) – 749
7. तिलक वर्मा (भारत) – 742
8. डेवाल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका) – 738
9. सूर्यकुमार यादव (भारत) – 722
10. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 716
नोट: ये आंकड़े 11 मार्च 2026 तक अपडेटेड हैं।

