IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत इस बार आगामी 28 मार्च से होने जा रही है। इसके चलते हुए अब सभी टीमों की तैयारियां भी काफी जोरो-शोरो से चल रही हैं। वहीं इस बीच अब सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अपनी चोट के चलते हुए शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं।
इसके चलते हुए अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन को टीम का नया कप्तान बनाया है। इसके अलावा एसआरएच ने अभिषेक शर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। आइए चलिए आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जानते हैं कि इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कितनी मजबूत नजर आ रही है। वहीं इस टीम की सबसे बड़ी ताकत क्या है।
जानिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम की सबसे बड़ी ताकत क्या है :-
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में इस समय दुनिया के कई सुपर स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा इस टीम की सबसे बड़ी ताकत उनकी टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। क्यूंकि उनके ये बल्लेबाज किसी भी टीम के गेंदबाजों की पिटाई करते हुए किसी भी मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ सकते हैं।
1. ट्रेविस हेड :-

ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल लीग में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए ओपनिंग करते हैं। इसके अलावा वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। इसके चलते हुए वह पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं। इसके अलावा अगर एक बार वह पिच पर टिक जाते हैं तो अकेले मैच खत्म कर सकते हैं। इसके चलते हुए वह एक मैच विनर खिलाड़ी हैं।
2. अभिषेक शर्मा :-

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के उपकप्तान अभिषेक शर्मा एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। क्यूंकि वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी विपक्षी गेंदबाज की जमकर धुनाई कर सकते हैं। इसके अलावा वह तूफानी बल्लेबाजी करते हैं। वहीं वह अपनी टीम को तेज शुरुआत भी दिलाते हैं। इसके अलावा वह एक पार्ट-टाइम स्पिनर भी हैं।
3. ईशान किशन :-

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान ईशान किशन मीडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को काफी मजबूती देने का काम करते हैं। इसके अलावा वह भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने का काम बखूबी निभाते हैं। इसके अलावा वह एक अच्छे विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते हैं। इस सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के शुरुआती मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
4. हेनरिक क्लासेन :-

दक्षिण अफ्रीका टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह अपनी टीम के लिए एक पावर हिटर और फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं। इसके चलते हुए वह मीडिल ऑर्डर में पारी को संभालते हैं। इसके अलावा वह डेथ ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मैच को फिनिश भी करते हैं।
5. नीतीश कुमार रेड्डी :-
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के पास नीतीश कुमार रेड्डी जैसे ऑलराउंडर भी है। वह अपनी टीम के लिए मीडिल ऑर्डर में कमाल की बल्लेबाजी करते हैं और पारी को आगे बढ़ाते हैं। इसके अलावा वह गेंदबाजी में भी योगदान देते हैं। तब वह अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए विकेट भी लेते हैं।

इसके चलते हुए वह इस टीम में अपनी गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके चलते हुए हैदराबाद टीम के ये सभी खिलाड़ी मिलकर एक खतरनाक बैटिंग लाइनअप बनाते हैं। इसके अलावा ये सभी विरोधी टीम की गेंदबाजी डिपार्टमेंट की धज्जियां भी उदा सकते हैं।
आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है :-
पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

