आईपीएल दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग में से है। इसमें काफी ज्यादा टफ कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है। छोटे फॉर्मेट की वजह से इसमें काफी हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। लेकिन फिनिशर का रोल काफी ज्यादा कठिन होता है।
क्योंकि उनको न सिर्फ मौके कम मिलते हैं बल्कि उनके पास गेंदें भी कम होती हैं और उसी में उनको तेजी से रन बनाना होता है। कभी-कभी जल्दी विकेट गिर गए तो विकेट बचाते हुए खेलना पड़ता है। इसलिए फिनिशिंग काफी मुश्किल काम होता है और उसके बाद भी कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो इस मुश्किल काम में भी महारत हासिल कर चुके होते हैं। तो चलिए जानते हैं आईपीएल के 5 दिग्गज फिनिशर्स के बारे में।
IPL इतिहास के 5 सबसे खतरनाक फिनिशर
5. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
मुंबई इंडियंस के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में भी काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में कई मैचों में शानदार पारियां खेली थीं।
टी20 क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका काफी अहम होती है क्योंकि वह कुछ गेंदों में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। वह इससे पहले भी कई मैच अपनी बल्लेबाजी से जिता चुके हैं। वह इस समय सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं। पहले भी उन्होंने अपने बल्ले से कई मैच जिताए हैं। हार्दिक ने आईपीएल में 152 मैचों में 146.92 की स्ट्राइक रेट से 2749 रन बनाए हैं।
4. युसूफ पठान (Yusuf Pathan)
युसूफ पठान की चर्चा भले ही आजकल नहीं होती है, लेकिन जिसने भी उनको खेलते हुए देखा है, वह उनकी तबाही से वाकिफ है। आज के समय में जो क्रिकेट खेली जा रही है ‘सी बॉल, हिट बॉल’, वह अब से कई साल पहले खेलते थे और उसमें सफल भी होते थे।
युसूफ ने आईपीएल में कई पारियां खेली हैं, जिनको देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ। वह एक बार क्रीज पर जम गए तो उनसे बचना मुश्किल था। युसूफ ने 174 मैचों में 142.97 की स्ट्राइक रेट से 3204 रन बनाए थे।
3. आंद्रे रसेल (Andre Russell)
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों में खौफ बना रखा था। रसेल किसी भी जगह से मैच बदलने की क्षमता रखते थे। ऐसा उन्होंने बहुत से मैचों में करके भी दिखाया है।
रसेल ने डेथ ओवरों में अपनी पावर हिटिंग से बहुत से मैच जिताए हैं। उन्होंने आईपीएल में 140 मैचों में 174.17 की दमदार स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए हैं।
2. कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard)
वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत से असंभव से मैच जिताए हैं।
बड़े मैचों, खासकर फाइनल में तो पोलार्ड का बल्ला हमेशा से चलता था और इसका नतीजा ही है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। चेन्नई के खिलाफ तो पोलार्ड कहीं से भी मैच पलटने की क्षमता रखते थे। उन्होंने इस लीग में खेले 189 मैचों में 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए हैं।
1. एमएस धोनी (MS Dhoni)
एमएस धोनी आईपीएल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बहुत से मैच जिताए हैं। प्रेशर सिचुएशन में तो उनका दिमाग बहुत तेज चलता है। रन चेज में तो कोई भी धोनी से आगे नहीं है। जिस तरह से वह प्रेशर को हैंडल करते हुए चेज को आखिरी ओवर तक ले जाते हैं और उसे जीतते हैं, यह उनकी सबसे बड़ी खासियत है।
धोनी की तारीफ इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि उन्होंने बतौर कप्तान यह सब कारनामे किए हैं। कप्तानी में खिलाड़ी के ऊपर ज्यादा दबाव होता है और वह अपना नेचुरल गेम नहीं खेल पाते हैं। माही ने आईपीएल में 278 मैचों में 137.45 की स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए हैं।

