अफगानिस्तान और इंडिया के बीच टेस्ट मैच को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ घंटों का समय बचा है। दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार है। भारतीय टीम ने भले ही इस मैच की प्लेइंग 11 नहीं जारी की है लेकिन कोच गौतम गंभीर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उसकी जानकारी दे दी है कि कौन टीम में खेलता हुआ दिखाई देगा।
टीम इंडिया में नंबर 3 की पोजीशन फिक्स नहीं है लेकिन गंभीर इस प्लेयर को टेस्ट मैचों में 27 के एवरेज के बावजूद बैक कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कौन है यह खिलाड़ी?
नंबर 3 पर खेलेंगे साईं सुदर्शन
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में नंबर 3 पर साईं सुदर्शन ही खेलते हुए नजर आएंगे। वो अब तक अपने करियर में 6 टेस्ट मैच खेल चुके है लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने सिर्फ 27 की औसत से रन बनाए है जो कि नंबर 3 के बल्लेबाज के लिए काफी खराब है।
जबकि उन्होंने अपने 4 टेस्ट मैच इंग्लैंड की बेहद आसान विकेट पर खेले थे जिसमें सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए थे उसमें भी वो फ्लॉप रहे थे।
सुदर्शन को लगातार मौका देने के पक्ष में गंभीर
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि वो सुदर्शन को लंबे समय तक टेस्ट टीम में मौका देंगे। उन्होंने कहा कि, “साईं सुदर्शन को पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अपने ज्यादातर मैच इंग्लैंड में खेले हैं। मुझे लगता है कि उन्हें उचित मौके मिलने चाहिए।”
गंभीर ने सुदर्शन के आईपीएल में बनाए गए रनों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस साल 700 से ज्यादा रन बनाए है।”
सुदर्शन का टेस्ट रिकॉर्ड नहीं है खास
आपको बता दें, कि सुदर्शन ने पिछले साल भी आईपीएल में 700 से ज्यादा रन बनाए थे। जिसके बाद उन्हें टेस्ट क्रिकेट में मौका दिया गया था लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। घर में भी वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी खराब था।
विंडीज़ के खिलाफ उन्होंने शतक जरूर लगाया था लेकिन उसके अलावा उनके करियर में कुछ खास दिखाने को नहीं है। ऐसे में इस सीजन भी उन्होंने 700 से ज्यादा रन बनाए है जिसके बाद कैप्टन और कोच ने फिर से भरोसा दिखाया है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

