Battlegrounds Mobile India में Chicken Dinner जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है, लेकिन यह सिर्फ अच्छी शूटिंग से नहीं जीता जा सकता है । इसके लिए सही रणनीति, धैर्य और स्मार्ट गेमप्ले की समझ भी होना जरूरी है। अगर आप जीतना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जो तरीका बाते गया हैं उसको फॉलो कर सकते हैं।
इन आसान स्टेप्स को अपना कर आप BGMI में Chicken Dinner जीत सकते हैं
1. सबसे पहले बात आती है लैंडिंग की जो मेन है। मैच की शुरुआत में सही जगह चुनना बहुत मायने रखता है। अगर आप नए हैं, तो Pochinki या Bootcamp जैसी भीड़ वाली जगहों पर मत उतरे। शांत जगहों पर उतरने से आपको आराम से लूट करने और शुरुआत में मजबूत बनने का मौका मिलता है।
2. इसके बाद आता है लूटिंग। अच्छी गन, हेलमेट, वेस्ट और हीलिंग आइटम्स जुटाना बेहद जरूरी है। कोशिश करें कि आपके पास एक Assault Rifle और एक Sniper या SMG होना जरुरी है, ताकि आप हर दूरी पर फाइट करके बाख सके। Ammo और meds की कमी कभी न होने दें।
3. मैप और ज़ोन की समझ होना इस गेम में जीत का सबसे बड़ा फैक्टर है। हमेशा सेफ ज़ोन में रहें और पोजिशनिंग पर खास ध्यान दें। हाई ग्राउंड पर रहना आपको अधिक एडवांटेज देता है। जैसे-जैसे ज़ोन छोटा होता है, आपकी पोजिशन और भी अहम हो जाती है।
4. अब आती है फाइटिंग, हर दुश्मन से लड़ना जरूरी नहीं होता है। कई बार सही समय का इंतजार करना ज्यादा स्मार्ट होता है। हमेशा कवर लेकर फाइट में उतरें, खुले में लड़ाई से बचें और आसपास की आवाज़ों footsteps और gunshots पर ध्यान को ध्यान से सुने और इसपे ध्यान भी रखें।
5. अगर आप स्क्वाड में खेल रहे हैं, तो टीमवर्क सबसे जरूरी है। अपने teammates से लगातार बात चीत करते रहें, एक-दूसरे को सपोर्ट करें और साथ मिलकर गेम प्लान बनाएं। अकेले खेलने की कोशिश अक्सर टीम को नुकसान पहुंचा सकती है। जिसेआप गेम में जल्दी मर सकते हैं।
6. गेम के आखिरी स्टेज यानी End Game में सबसे ज्यादा सतर्क रहना पड़ता है। जिसमे काफी खिलाड़ी कम होते हैं, लेकिन सभी मजबूत होते हैं। स्मोक, कवर और सही टाइमिंग का यूज़। जल्दबाजी से बचें और सही मौका देखकर ही अटैक करें। प्रैक्टिस और पेशेंस ही असली गेम चेंजर हैं। हर मैच से सीखें और धीरे-धीरे अपनी गेम समझ बेहतर बनाएं।

