IPL 2026: आईपीएल के 2026 सीजन का दूसरा मैच आज शनिवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा पिछले सीजन में मुंबई की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर रही थी।
लेकिन इस बार यह टीम अपना छठा आईपीएल ख़िताब जीतने की प्रबल दावेदार भी है। जबकि दूसरी तरफ केकेआर की टीम का पिछला आईपीएल सीजन काफी खराब रहा था। लेकिन इस बार यह टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए तीसरा खिताब जीतना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
केकेआर के खिलाफ एमआई का पलड़ा रहा है काफी भारी :-
आईपीएल की इस लीग में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में एमआई का पलड़ा ही काफी भारी रहा है। क्यूंकि अभी तक इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 35 मैच खेले गए हैं।

इन मैचों में खेलते हुए मुंबई की टीम को कुल 24 में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इनमें से केवल 11 मैचों को केकेआर की टीम ने जीता है। इसके अलावा आईपीएल 2025 सीजन में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने केकेआर की टीम को 8 विकेट से हरा दिया था।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है एमआई की टीम :-
इस सीजन अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। वहीं इस मैच में यह टीम अपनी मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेगी। तभी तो आज के मैच में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजरें रहेंगी।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज केकेआर की टीम :-
पिछले आईपीएल सीजन में केकेआर की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वहीं तब यह टीम अंक तालिका में 14 मैच के बाद 12 अंकों के साथ आठवें पायदान पर रही थी। लेकिन इस सीजन में यह टीम उस प्रदर्शन को भुलाकर जीत के साथ अपना आगाज करना चाहेगी।

केकेआर की संभावित एकादश : टिम सीफर्ट, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
आज ये हो सकते हैं दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :-
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, मयंक मार्कंडेय
केकेआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अनुकूल रॉय, फ़िन ऐलन, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे
आज कैसा रहेगा वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज :-
इस मैदान की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

इसके अलावा यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इस पिच पर घास भी नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की भी काफी बड़ी भूमिका होती है। क्यूंकि जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।
कैसा रहेगा आज मुंबई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 29 मार्च को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिय्स और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर बारिश आने की संभावना न के बराबर है। इसके चलते हुए सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-
आज के इस मैच में मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर सभी की नजरें रहने वाली है। क्यूंकि वह आज अपने होम ग्राउंड पर खलने वाले है ,जबकि केकेआर की टीम के खिलाफ उनका बल्ला भी खूब चलता है।

जबकि दूसरी तरफ आज अजिंक्य रहाणे पर भी सभी की नजरें रहेंगी। क्यूंकि यह मैदान उनका भी घरेलु मैदान है। इस मैदान पर उन्होंने भी काफी क्रिकेट खेला है। वहीं गेंदबाजी में आज एमआई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपना शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। जबकि केकेआर टीम की तरफ से इस मैच में वरुण चक्रवर्ती अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ना चाहेंगे।
कब और कहां देखें यह मैच :-
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

