पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी हैं। इस बार के मैच सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री नहीं होगी। इस सीजन मुकाबले काफी वनसाइडेड रहे हैं।
सीजन का एक और अहम मुकाबला दो चैंपियन टीमों लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच अब तक 22 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 14 कराची किंग्स और 8 में लाहौर की टीम ने बाजी मारी हैं। हैड टू हेड में कराची किंग्स लाहौर से आगे हैं।
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 29 मार्च को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स मैच?
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स संभावित प्लेइंग 11
लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11
फखर जमान, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली
कराची किंग्स संभावित प्लेइंग 11
डेविड वार्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, आजम खान (विकेटकीपर), साद बेग, मोइन अली, खुशदिल शाह, सलमान आगा, मीर हमजा, एडम ज़म्पा, हसन अली, शाहिद अजीज
लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
डेविड वार्नर (कराची किंग्स)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर इस मैच में मुख्य खिलाड़ी हो सकते हैं। अगर एक बार उनका बल्ला चलता हैं तो वो मुकाबला एकतरफा करने की क्षमता रखते हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने अच्छी स्टार्ट की थी।
शाहीन अफरीदी (लाहौर कलंदर्स )
लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के ऊपर पूरा दारोमदार रहेगा कि वो गेंदबाजी अटैक को फ्रंट से लीड करें।

