IPL 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी काफ इंजरी की वजह से शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। उनकी उम्र और मौजूदा फिटनेस को देखते हुए यह चोट और भी गंभीर हो सकती है।
अगर किसी कारणवश धोनी पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो जाते हैं, तो ऐसे में तीन खिलाड़ी CSK की प्लेइंग XI में उनकी जगह ले सकते हैं। ये वे खिलाड़ी हैं जो पहले टीम में शामिल तो थे, लेकिन प्लेइंग XI में मौका नहीं मिल पा रहा था। अब धोनी की गैरमौजूदगी में इन्हें खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका मिल सकता है।
उर्विल पटेल
गुजरात के इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के पास घरेलू टी20 मैच में खेलने का बढ़िया अनुभव है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर उर्विल धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके के लिए एक एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।
साथ ही वो विकेटकीपिंग में एमएस धोनी के रोल जगह पर बढ़िया काम कर सकते हैं। अगर टीम में उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वो बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं।
सरफराज खान
हाल ही में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में जलवा बिखेरने वाले सरफराज खान भी इस रेस में हैं। हालांकि वह मुख्य रूप से बल्लेबाज हैं लेकिन मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के साथ-साथ वह दस्ताने संभालने की काबिलियत भी रखते हैं।
कार्तिक शर्मा
घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्तिक शर्मा सीएसके के लिए एक सरप्राइज पैकेज हो सकते हैं। मैनेजमेंट उन पर भरोसा जताकर एक नया विकेटकीपर-बल्लेबाज तैयार करने की कोशिश कर सकता है।
एमएस धोनी ने CSK के कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल के साथ ट्रेनिंग में काफी समय बिताया। इस दौरान दोनों खिलाड़ी धोनी की बातों को बड़े ध्यान से सुनते नजर आए।
कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन्हें शुरुआती मैचों में प्लेइंग XI में मौका मिलता है या नहीं।

