रोहित और रिकल्टन की शानदार पारियों की बदौलत MI के लिए 221 रनों का चेज बेहद आसान बना दिया।
आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 7 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 220 रन बनाए थे, लेकिन MI ने इस लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवरों में 221 रन बनाकर हासिल कर लिया।
रहाणे और रघुवंशी के चलते केकेआर ने बनाया बड़ा स्कोर
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन और अजिंक्या रहाणे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते पहले विकेट के लिए अच्छी शुरुआत की। रहाणे और रघुवंशी के अर्धशतक और रिंकू की छोटी लेकिन उपयोगी पारी की बदौलत 20 ओवरों में 220 रन बना दिए।
रोहित और रिकल्टन ने पहाड़ से स्कोर को बना दिया बौना
मुंबई इंडियंस (MI) को जीत के लिए 20 ओवरों में 221 रन चाहिए थे। जो कि थोड़ा मुश्किल लग रहा था। एमआई 2012 के बाद से कोई भी ओपनिंग मैच नहीं जीती है इसलिए उनके ऊपर थोड़ा दबाव था लेकिन रोहित और रिकल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई।
दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रोहित ने केकेआर के तुरुप के इक्के वरुण चक्रवर्ती के पहले ही ओवर में काउंटरअटैक कर दिया। शुरुआती 3 गेंदों में लगातार 3 बाउंड्री जड़कर केकेआर को बैकफुट में धकेल दिया। उसके बाद भी रोहित और रिजल्टन नहीं रुके और केकेआर के गेंदबाजों पर आक्रमण जारी रखा।
रोहित और रिकल्टन ने जड़े अर्द्धशतक
रोहित ने आईपीएल में एक और अर्धशतक जड़ दिया। रिकल्टन भी रोहित का बखूभी साथ निभा रहे थे और देखते ही देखते पचासा मार दिया।
रोहित की ताबड़तोड़ पारी का अंत अनुकूल रॉय के शानदार कैच के जरिए हुआ। लेकिन आउट होने के पहले ही उन्होंने मैच को एकतरफा कर दिया था। रोहित ने 38 गेंदों में 78 रन बनाए।
आसानी से दर्ज की MI ने जीत
रिकल्टन भी 41 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए और उसके बाद वो भी चलते बने। अंत में हार्दिक और नमन ने आसानी से मुंबई को 6 विकेट से मैच जीता दिया और 2 पॉइंट्स अपने नाम कर लिए। हार्दिक ने 18 तो नमन 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
केकेआर की तरफ से वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी ने 1–1 विकेट लिया लेकिन उसके अलावा कोई भी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका। वरुण चक्रवर्ती की खराब फॉर्म अभी भी बरकरार रहे और वो इस मैच में विकेटलेस रहे।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

