IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच न्यू चण्डीगढ़ मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा पिछला सीजन इन दोनों टीमों के लिए अच्छा गया था।
इसके चलते हुए पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब की टीम फाइनल में आरसीबी टीम से हार कर उपविजेता रही थी। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर रही थी। तभी तो आज भी ये दोनों टीमें इस नए आईपीएल सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
दोनों टीमों के बीच अभी तक बराबरी का रहा है मुकाबला :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। तब इन मैचों में खेलते हुए इनमें से 3 मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने जीता है। जबकि बाकि के बचे 3 मैच में गुजरात की टीम को जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन में इन दोनों के बीच खेले गए मैच को पंजाब किंग्स की टीम ने 11 रन से जीत लिया था। जबकि सीजन 2024 में खेले गए 2 मैचों में से इन दोनों ने एक-एक मैच जीता था।
आज इस तरह की हो सकती है पंजाब किंग्स की टीम :-
पिछले आईपीएल सीजन 2025 में पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर रही रही थी। तब इस टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया था। तभी तो एक बार फिर से श्रेयस अय्यर की अगुवाई में आज यह टीम एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 :- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वधेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर : हरप्रीत बरार, कूपर कॉनॉली, मुशीर खान और विष्णु विनोद।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है गुजरात टाइटंस की टीम :-
आईपीएल 2025 के सीजन में इस टीम का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा था। तब यह टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर रही थी। वहीं उस समय इस टीम की सलामी जोड़ी ने पूरे सीजन में काफी सारे रन बनाए थे। जबकि उस सीजन में इसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी अच्छी रही थी। वहीं इस नए सीजन में यह टीम आज इस मैच को जीत कर शानदार शुरुआत करना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।
कैसी रहने वाली है आज मुल्लापुर स्टेडियम की पिच :-
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इसके अलावा यहां गेंद ज्यादा सीम और टर्न नहीं होती है। क्यूंकि हमें यहां पर एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी काफी मदद मिल सकती है। इसके चलते हुए आज जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतेगी वह गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्यूंकि इस मैदान पर लक्ष्य को हासिल करना आसान माना जाता है।
कैसा रहेगा आज मुल्लापुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज आज मंगलवार, 31 मार्च को मुल्लापुर में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर आर्द्रता 18% से 34% के बीच रहने का अनुमान है। लेकिन आज मैच में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें :-
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने पिछले 10 मुकाबलों में 158.72 की स्ट्राइक रेट से 373 रन बनाए हैं। जबकि कप्तान श्रेयस के बल्ले से पिछले 10 मैच में 162.91 की स्ट्राइक रेट से 347 रन आए हैं।

वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 55.78 की औसत से 502 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप ने पिछले 9 मैच में 9.09 की इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मैचों में 8.85 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच यह मुकाबला 31 मार्च को न्यू चण्डीगढ़, मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

