पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का शुरुआती हप्ता गुजर गया है। इस बार कुछ रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले हैं। हालाँकि मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री एलाउ नहीं है।
सीजन का 7वां मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी हेड टू हेड
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। इसमें 11 में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने और 11 में पेशावर जाल्मी ने बाजी मारी हैं। वहीँ एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं।
कुल मैच: 23
इस्लामाबाद यूनाइटेड जीता: 11
पेशावर जाल्मी जीता: 11
नो रिजल्ट: 1
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 31 मार्च को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी मैच?
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी संभावित प्लेइंग 11
इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग 11
डेवोन कॉनवे, एंड्रीज़ गौस, मार्क चैपमैन, शादाब खान, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, मोहम्मद हसनैन, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद, मेहरान मुमताज
पेशावर जाल्मी संभावित प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी: इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
कुसल मेंडिस (Kusal Mendis)
श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस टी20 फॉर्मेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से हैं जो कि अपने दिन पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। इसलिए इस मैच में भी उनसे टीम को काफी उम्मीदें होंगी।
डेवोन कॉनवे (Devon Conway)
डेवोन कॉनवे भी वर्ल्ड के बेहतीन बल्लेबाजों में से हैं। वो भी अपनी बैटिंग से अकेले मैच जिताने का दम रखते हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

