क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
PSL 2026 का 9वां मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 2 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा, जो हमेशा से रन बनाने के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें जीत के साथ अभियान को आगे ले जाना चाहेंगी। एक तरफ सऊद शकील की कप्तानी वाली है, तो दूसरी तरफ एश्टन टर्नर की अगुवाई में मुल्तान सुल्तांस नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच में कौन जीतेगा।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड
कुल मैच: 23
इस्लामाबाद यूनाइटेड की जीत: 11
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत: 12
नो रिजल्ट:
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट
गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 59 मैच खेले गए हैं, जिसमें 31 बार पहले खेलने वाली और 27 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था।
टोटल मैच- 59
टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 27
टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 31
नो रिजल्ट- 1
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
इस्लामाबाद यूनाइटेड
इस्लामाबाद यूनाइटेड की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। कॉनवे और समीर मिन्हास टॉप ऑर्डर में फ़ायरपावर ला रहे हैं। जबकि एंड्रीज गौस और शादाब खान मिडल ऑर्डर को संभाल सकते हैं।
गेंदबाजी में रिले मेरेडिथ और सलमान मिर्जा अनुभव लाते हैं जबकि शादाब खान मिडल ओवरों में ब्रेकथ्रू दिलाने का काम करते हैं।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स
सऊद शकील हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान के तौर पर टीम को लीड कर रहे हैं, जबकि ख्वाजा नफे और हसन नवाज मैच बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में सलमान मिर्जा और सलमान इरशाद जैसे विकल्प मौजूद हैं।
इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई स्कोरिंग एनकाउंटर होने वाला हैं। यहां टोटल डिफेंड करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है।
इस सीजन इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम काफी मजबूत दिख रही हैं। उनके पास बैटिंग और बॉलिंग में बैलेंस हैं जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के पास भी मैच विनर्स हैं जो कि मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। लेकिन ओवरऑल इस्लामाबाद की टीम ज्यादा मजबूत हैं और इस मैच में उनके जीतने के चांस हैं।

