पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का दूसरा हप्ता शुरू हो गया है। इस बार सीजन में बहुत रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हालाँकि मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जा रहे हैं और उसमें फैंस की एंट्री एलाउ नहीं है।
सीजन का 9वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं जिसमें 12 में क्वेटा और 10 में इस्लामाबाद ने जीत दर्ज की हैं। जबकि, एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया हैं।
कुल मैच: 23
इस्लामाबाद यूनाइटेड जीता: 10
क्वेटा ग्लैडिएटर्स जीता: 12
नो रिजल्ट: 1
गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट
गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।
गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन
पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 2 अप्रैल को लाहौर का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच?
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग 11
क्वेटा ग्लैडिएटर्स: सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद

