कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, ईडन गार्डेंस में चेज करना फायदेमंद माना जा रहा है।
आईपीएल 2026 के 6वें मुकाबले में कोलकता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच कोलकता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है।
कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस के बाद कहा कि यह सीजन का दूसरा मैच है और पिच नई है, ऐसे में पहले गेंदबाजी करके हालात को समझना सही रहेगा। यहां पर चेस करना आसान होता है इसलिए यह फैसला लिया।
वहीं ईशान किशन ने कहा कि वो भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते क्योंकि यहां चेस करना ईजी होता है लेकिन वो बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने को देखेंगे।
ईडन गार्डेंस की अपडेटेड पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डेंस की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जा रही है। यहां बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं हैं और आउटफील्ड भी बहुत तेज है। एक बार अगर गेंद 30 यार्ड सर्कल पार कर है तो उसे रोकना नामुमकिन हो जाता है। इसलिए बल्लेबाजों को टाइमिंग के साथ खेलना होगा।
यह रेड सॉइल की विकेट है, जहां अच्छा बाउंस और कैरी देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में यहां रन बनाने की रफ्तार भी बढ़ी है और अब औसत रन रेट करीब 9 के आसपास पहुंच गया है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले सीजन में यहां खेले गए 8 मैचों में से 6 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला माना जा रहा है।
KKR vs SRH: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन।
इम्पैक्ट प्लेयर: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इंपैक्ट प्लेयर: फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, तेजस्वी दहिया
मैच में क्या रह सकता है खास?
ईडन गार्डेंस की पिच को देखते हुए यह मुकाबला संतुलित रहने की उम्मीद है, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
अगर KKR के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट निकालते हैं, तो वे मैच पर पकड़ बना सकते हैं। वहीं SRH की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी ताकि अपनी कमजोर गेंदबाजों को डिफेंड करने के लिए अच्छा टोटल मिल सकें।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

