SRH ने KKR के खिलाफ पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपनी टीम की ताकत और ईडन गार्डेंस में चेस के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया।
हेड–अभिषेक ने दिलाई तूफानी शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। इस बार अभिषेक और हेड ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने सेट होने के लिए कुछ गेंदें ली लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में खेलना शुरू किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में ही 82 रन जोड़ दिए।
मुजरबानी ने कराई KKR की वापसी
हेड 46 रन बनाकर आउट हुए। पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाले कप्तान ईशान किशन इस मुकाबले में जल्दी आउट हुए और उसके बाद अनिकेत वर्मा भी सस्ते में चलते बने। अभिषेक शर्मा इस मैच में फॉर्म में वापस जरूर आए लेकिन वो भी 48 रन बनाकर आउट हो गए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने एक ही ओवर में डैंजरस अभिषेक और ईशान को चलता कर दिया।
लगातार विकेट गिरने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की रन गति थोड़ी थम सी गई। नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने संभलकर खेलना शुरू किया। कुछ ओवरों तक दोनों ने बिना किसी जोखिम के।सिर्फ सिंगल और डबल लेकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया।
क्लासेन और नीतीश ने मिलकर टीम को संभाला
सेट होने के बाद क्लासेन और नीतीश ने अपने गियर बदलें और लगातार खराब गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजा। लेकिन अंतिम दो ओवरों में जब टीम को और बड़े स्कोर तक ले जाना था तब हैदराबाद के एक के बाद एक विकेट गिरते गए जिसके चलते वो बहुत बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।
19वें ओवर की पहली दो गेंदों पर नीतीश रेड्डी और पिछले मैच के डेब्यूटेंट सलिल अरोड़ा को वैभव अरोड़ा ने आउट कर दिया और उन्होंने इस ओवर में क्लासेन को भी स्ट्राइक से दूर रखा।
वैभव और मुजरबानी ने अंतिम दो ओवरों में कराई वापसी
अंतिम ओवर में क्लासेन ने मुजरबानी की शुरुआती 3 गेंदों में 2 बाउंड्री लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर वो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मिड विकेट पर कैच आउट हो गए। अगली गेंद पर शिवांग कुमार ने चौका मारा और आखिरी बॉल पर वो भी आउट हो गए। हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना पाई।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

